कच्चे आम की चटनी
सामग्री:- 2 कच्चे आम, 3 प्याज, 5 – 6 सूखी लालमिर्च, 2 च .कच्चा किसा नारियल, 2 चम्मच नमक |
छौंक के लिए:- 2 चम्मच तेल, 1 चम्मच राई, थोड़े से करी पत्ते |
विधि:- सबसे पहले आम, प्याज और मिर्च को भून लें फिर छीलकर धो लें | छोटे टुकड़ों में काट लें फिर नमक, नारियल डालकर पीस लें | चटनी पिसने पर छौंक दें |
(तेल गर्म करके राई, करी पत्ता डालकर पिसी चटनी डालकर , 1 मिनट चला कर उतार लें सर्व करें |
- Categories:
- माँ के ख़जाने से