जनवरी 2017 में Kitty start की। सबसे पहले Block wise शुरू की ।अपने – अपने Block में सभी मिलकर game, food, Dresses, Decoration. Dance, select करते थे। उस समय हर Block में बहुत कम लोग थे और बहुत मजे करते थे। kitty सुबह 11 बजे start करते, 2-3 बज जाते थे। जब हमारे B Block की टर्न थी तब Dona ने बहुत अच्छे games खिलवाये 🥳 सभी को बहुत व्यस्त रखा | चायनीज खाना रखा था । उस दिन बहुत मस्ती की थी | यह Kitty हर Month होती। सभी Block की Kitty होने के बाद किटी बंद करनी पड़ी । क्योंकि अब बहुत भीड़-भाड़ हो गई थी। सब लोगों को सम्हालना मुशकिल हो रहा था।
फिर 2018 में हम 7-8 लोगों ने भजन start किए। धीरे – धीरे इसे हमने भजन Kitty का रूप दे दिया। धीरे – धीरे लोग जुड़ते गयें ।अब इस समय 2025 में 35 लोग हैं। अब तो lovely lady Kitty, भजन कीर्तन किटी,सुंदरकांड , और भी किटी पार्टी चल रही हैं। 2018 में हमने Block B की भी kitty डाली थी |यह हम सब अपने घर में ही करते थे ।सुबह 11 बजे रखते games खेलते lunch लेने के बाद 1-2 घंटे बाद ही वापस आते ।एक साल के बाद वह भी बंद हो गई।
पहले भजन किटी में भजन होते फिर चाय-नाश्ता करते प्रसाद लेते हुए घर आ जाते। 2 साल बाद फिर सभी भजन के बाद चाय-नाश्ता रखते फिर भोजन -प्रसाद रखने लगे | भजन के साथ-साथ कई लोग इसी में भजन के बदले सुंदरकांड भी रखने लगे | पहले Kitty का नाम राधे -राधे फिर Jai shri krishna रखा |
lovely kitty में 17-18 लोग थें | इसमे 2 साल तक तो हमने घर पर ही पार्टी की, game, house game खेला करते थे । और घर के बने अच्छे खाने को Enjoy करते थें | फिर धीरे-धीरे घरों में लोगो को परेशानी होने लगी तो Hotel में करने लगे अब तो और मजे हो गये। दोपहर 12 बजे का समय रखा। बस तैयार होकर आपको जाना है खूब मस्ती करते खाते – पीते |
2023 में मुझे Dona के यहाँ जाना था | अतः मैं lovely ladies किटी से बड़ी मुश्किल से अलग हो पाई | लोग निकलने नहीं दे रहे थे। सभी कहते ठीक है जाने को कौन मना कर रहा है। अरे हम 8 -10 लोगो ने ही तो शुरू की थी ऐसे नहीं जाने देंगे | मैंने समझाया की ठीक हैं। जब Kitty पूरी होगी तब फिर आऊंगी। मुझे बस बहाना चाहिए था।
क्योंकि Dona जब आती थी तब उस समय society मे बहुत से कार्यक्रम होते रहते थे | मुझे बहुत जगह जाना पड़ता था | कहीं Kitty है, कहीं सुंदरकांड है। मैं अन्य Kitty में नहीं भी थी तब भी मुझे विशेष रूप से बुलाते थे तो जाना ही पड़ता था | इसीलिए मैं धीरे – धीरे जाना कम करती चली गई। Dona बेहद नाराज होती थी कि हम जब घर आते है तो मम्मी को कहीं ना कहीं जाना पड़ता है। हमें अच्छा नहीं लगता | आप हमेशा मेरे पास रहो। इसी कारण मैंने बोला चलों kitty छोड़ती हूँ। जब तक Dona घर रहती है तब तक मैं कोशिश करती हूँ कहीं बाहर ना जाना पड़े।
2020 मे जब कोविड आया था, वो समय भी क्या समय था । लोग आपस में कम मिलने लगे डर लगता था कही हमे कुछ ना हो जाए। उस समय भी हम सभी friends का मिलना कम होता जा रहा था | लगभग 1 साल के लिए हमने Kitty बंद कर दी थी। जब लगभग सभी को वैक्सीन लग गई तो हम सबने मिलने का plan बनाया । अतः हम Play ground में मिलते दूर-दूर बैठ कर गप्पे लगाते और अपनी सभी मस्ती भरी यादों को संजोते। कुछ महिनों में हमने अपनी Kitty फिर से Start की किसी के घर नहीं Park में ही हम अपनी खाने-पीने की चीजे ले जाते सभी को खाने के Box दे देते। आप बैठ के खाना चाहते हो तो खा सकते है। नहीं तो घर ले जाते।लगभग सभी लोग खाना घर ले जाते । ऐसा हम लोग 1 साल करते रहें। जब बहुत कठिन समय था | जब सब स्थति सम्हल गई तब हमने भजन से Kitty शुरू की एक साल पहले तक सभी भजन घरों में होते थे। पर पिछले साल से कुछ लोग Club house मे भी करने लगे हैं।
Club-house में महिने के दूसरे मंगलवार में शाम 4 बजे से सुंदरकांड होता ही है। उसी में Kitty मर्ज कर लेते हैं। अतः, अब बड़िया खाना हो जाता है। इस प्रकार भजन के साथ भोजन प्रसाद भी है। इस प्रकार किटी पार्टी का सफ़र कहाँ से शुरू हुआ था और धीरे – धीरे कहाँ आ गया | अब सब अपने – अपने कामों में व्यस्त है। मेरा बहुत कम हो गया है। सभी से मिलना क्योंकि में सुबह पार्क में घूमती हूँ | अन्य लोग अंदर पार्क में घूमते है। सिर्फ भजन में या कहीं कार्यक्रम में ही सबसे मिलना हो पाता है। इस तरह बहुत सारे पलों को हम सबने मिलकर बड़े उत्साह से गाया और मनाया है ।सारी यादों के साथ 🎉🥳🤣