जाएकेदार मकई दानेदार
सामग्री :- 250 gm नर्म भुट्टे के दाने ( मोटे-मोटे कद्दूकस किए हुए ), 3 बड़े चम्मच घी या तेल, हींग, 1 प्याज बारीक कटी, 4 कली लहसुन पिसा हुआ, जीरा 1 चम्मच, हल्दी ½ चम्मच , सूखी धनिया 1 चम्मच , दही 50 gm, 1कप दूध, 1/2 छोटा चम्मच गर्म मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच, 3-4 हरी मिर्च बारीक कटी, हरा धनिया |
विधि :- कढ़ाई में 1 चम्मच घी गर्म करे, इसमे किसे हुए भुट्टे डालकर मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा तल ले, फिर से घी गर्म करे, हींग, जीरा डालकर प्याज-लहसून डालकर भून ले, तले भुट्टे के दाने, हल्दी, मिर्च, धनिया, नमक, हरी मिर्च, दही डालकर भूने ।
जब दाने नर्म हो जाए, तो गरम- मसाला और दूध डालकर हल्की आंच पर दूध के सूख जाने तक पकाये, ऊपर हरी धनिया बुरककर गर्म-गर्म परोसें |
- Categories:
- माँ के ख़जाने से