दावती कुंदन जोश
सामग्री :→ ½ kg बड़े गोल आकार के आलू, हरी मटर के दाने 1 कप, हरी धनिया की चटनी 1 बड़ा चम्मच | दही 1 बड़ा कप , पिसा अदरक ½ बड़ा चं, 2 टमाटर कटे हुए , 2 बड़े प्याज पिसे हुए, कश्मीरी लालमिर्च ½ बड़ा चं पिसा, जायफल ¼ टुकड़ा , 1 चम्मच पिसी लालमिर्च, जावित्री 1 छोटा टुकड़ा, हल्दी 1 चं , गर्म मसाला 1 चं पनीर के टुकड़े 1 कप , काजू 20, 2 बड़े चम्मच दूध में पिसे हुए | केसर दूध में घुला हुआ [1 बड़े चं में ] 1 तेजपत्ता , 2 छोटी इलाइची | घी 3 बड़े चं , तलने के लिए तेल , नमक 2 चं |

विधि :→ सर्वप्रथम आलू को उबाल लें | फिर निकालकर उन्हें prik [गोदकर ] गर्म तेल में करारा तल लें| फिर निकालकर एक और से काट कर छेद करें | मटर को उबालकर मेश करें उसमे हरी धनिया की चटनी मिला लें | व मिश्रण को आलूओं में भर दे | ऊपर से आलू के कटे भाग की टोपी टूथपिक से लगा दें| ग्रेबी :→ कढ़ाई में घी गर्म करे जावित्री, जायफल , तेजपत्ता , इलाइची डालकर उसमे पहले प्याज डालकर गुलाबी कर ले फिर कटे टमाटर डालें | जब टमाटर का पानी सूख जाये , तो दही, अदरक डालें | जब दही का पानी सूखने लगे , तो सारा मसाला डाल दें व एक कप पानी डालकर ग्रेबी तैयार करे | जब ग्रेबी गाढ़ी होने लगे तो पनीर के टुकड़े व गर्म मसाला दाल दें | जब घी ऊपर तैरने लगे तब इसमें आलू , केसर -काजू डालकर बहुत धीमी आँच पर ढक्कन ढक कर रख दे | आलू डालने के बाद 10 मिनट बाद गरम चावलों के साथ परोसे |
- Categories:
- माँ के ख़जाने से