January 23, 2025

दीपावली का त्यौहार

आज 1 नवंबर को दीपावली का त्यौहार है। सुबह से ही घर में सजावट शुरू हो गई हैं। दरवाजे पर माँ के चरणों को बनाकर पूजा करना शुरू हो गया। सभी तैयारियाँ चल रही है,शाम को पूजा के लिए। मेरा पैर अभी इतना ठीक नहीं था की मैं सभी कुछ जल्दी-जल्दी कर लू पैर में दर्द तो है ही ,साथ मैं बीच – बीच में चक्कर आ रहे है। पर फिर भी पूजा की पूरी तैयारी कर ली।

दोपहर 3 बजे मुझे बहुत तेज चक्कर आने लगे लगा की Vomiting हो जाएगी। खाना तो बिल्कुल सिंपल खाया है। 1 घंटे में ही Vomiting हो गई। अब लग रहा था की हे भगवान यदि ज्यादा तबियत ख़राब हुई तो शाम की पूजा कैसे कर पाऊंगी माँ से प्रार्थना कर रही थी कि आज तक कभी भी पूजा छूटी नहीं थी। आज कर पाऊँगी क्या? आज पूरे साल की विशेष पूजा होती है। मैं सोच कर दुखी हो रही थी। बच्चो को तो Step by Step बताना होता है। तभी वो अच्छे से कर पाते है। मुझे सभी पूजा बड़े करीने से करने की आदत है। कोई भी लापरवाही या कमी पसंद नहीं है।

इतना सोचते-सोचते नींद आ गई 4:30 बजे करीब उठी उठने पर बहुत अच्छा लग रहा था। Fresh होकर बाहर आई अरुणिमा ने पूरा भोग प्रसाद तैयार कर लिया था। रंगोली भी बना ली थी। सभी तैयारी पूरी हो गई। पर एक बड़ा चमत्कार हुआ। मेरा चक्कर आना एकदम बंद हो गया। पूजा के पहले नहाया तैयार हुई। 6:30 बजे पूजा शुरू कर दी लक्ष्मी, सरस्वती, काली, सभी की पूजा, हवन,आरती होते-होते 8 बज गये।

उसके बाद पूरे घर की ,मंदिर गए दीपक रखने। बाद में लोगो का आनाजाना शुरू हो गया। फिर घर पर ,और डोना से बात हुई रात 12 बज गये थे। उसके बाद आधे घंटे की विशेष लक्ष्मी अनुष्ठान पूजा थी। आज की पूजा बहुत अच्छे से हो गई।सब कुछ समय से हो गया । 2 तारीख को शाम को गोर्वधन पूजा मंदिर में करने गये। 3 तारीख को भाई दूज थी डोना ने भाई को Gift Hamper भेजा है। उसे हम सभी Miss करते है।

त्यौहार के समय और भी याद आती है। वैसे डोना ने भी Ireland में अपने घर में बहुत सुंदर और अच्छे से पूजा की है। जैसी माँ से प्रार्थना की थी उन्होने दिल से सुनी और जैसे करिश्मा हो गया पूजा के बाद से मुझे आज तक चक्कर नहीं आए। फिर भी बेटा मुझे Doctor को दिखाने ले गया की कही कोई दिक्कत तो नहीं विशेष कुछ नहीं निकला test भी सभी करा लिए Diabetes तो है ही। Doctor ने सभी कुछ Normal बताया। तारीख 12 को देवउठनी एकादशी है। आज पहली बार मोहनीष शाम की पूजा में नहीं है। आपने Friend की Marriage में गया है।

शाम को तुलसी विवाह का बड़े विधि-विधान से पूजा सम्पन की इस बार हमें गाड़ी खरीदना है। 7-8 महीने से हमारे पास गाड़ी नहीं है। कभी-कभी कमी अखरती है। हम 7 November को Audi देखने गये Noida में ही। मोहनीष और डोना की शुरू से ही Audi SUV खरीदने की इच्छा है। अब देखते है की प्रभु की क्या इच्छा है। गुरुवार 14 तारीख को हम दिल्ली गये Audi Show Room हमने गाड़ी देखी और 1 घंटे के अंदर हमने Q3 Nano grey select कर ली।

अब 28 नवंबर गुरुवार का दिन, हमने घर गाड़ी लाने का समय निश्चित कर लिया। जब जिसका समय होता है। तभी वह कार्य हो पाता है। आज 28 नवंबर को हम गाड़ी लेने पहुँच गये 3 बजे के बाद का मुर्हत था अतः मोहनीष ने सभी Formality पूरी की इसके बाद गाड़ी की पूजा की, Cake काटा, अब गाड़ी हमारी थी।

बड़े महीनों के बाद अपनी गाड़ी में बैठे हैं ।गाड़ी Mohanish ही चला रहा था। उस देने वाले प्रभु को कोटि-कोटि प्रणाम जिसने आज फिर से हमें यह सौभाग्य दिया है। आज हम सभी बहुत खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *