February 5, 2024

दीपावली 2023

नमस्तेस्तु महामाये श्री पीठेसुर पूजिते शंक चक्र गदा हस्ते महालक्ष्मी नमोस्तुते

इस बार 10 नवंबर से दीपावली का पावन पर्व शुरू हो रहा है यह 5 दिनों का त्यौहार है | 10 नवंबर आज धनतेरस है ,धनतेरस यानि धन की प्राप्ति और उसके सर्वधन का उत्सव | आज ही के दिन भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे |

भारतीय ज्ञान की परंपरा यह मानती है की स्वास्थ्य ही वह सर्वोत्तम धन है जो हमें जीवन के समस्त सुखों के उपयोग के लिए सक्षम बनता है अतः स्वास्थय -संरक्षक -अमृत की प्राप्ति का वह पर्व धनतेरस के नाम से मनाया जाता है | उत्तम स्वास्थ्य रूपी सबसे बड़े धन की प्राप्ति का हेतु “अमृत” के प्रथम वाहक भगवान धन्वन्तरि की कृपा हम सब पर निरंतर बनी रहें ‘।

आज के दिन की शुरुआत बहुत सुन्दर ढंग से हुई,सभी पूजा के सामान की तैयारी करना है ।शाम को यम के लिए चारबाती का दीपक जलाया जाता है उसमें एक कौड़ी डाली जाती है उसकी पूजा होती है जिसमें चार फेरे लगाकर इस दीपक को बहार दरवाजे पर right side पर अनाज की ढेरी पर रखा जाता है ‘और यम वंदना की जाती है |

सूर्य पुत्र यमराज मृत्यु पास धारी काल और अपनी पत्त्नी सहित त्रयोदशी में दिए इस दीप दान से प्रसन्न हो |
आज नए बर्तन भी लिए जाते है इसीलिए इसबार हमने चाय की छननी ली है। शाम को 13 दीपक जला कर कील बताशे रखकर पूजा होती है अंत में सभी को टीका लगा कर प्रसाद देकर दीपावली की शुरुआत करते है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *