January 9, 2024

नरक चौदस

आज 11 नवंबर को नरक चौदस है साथ ही आज हनुमान जन्मोत्सव भी मनाया जाता है| सवेरे नहा धो कर यम के 14 नाम को 3 बार पढ़ कर जल दिया जाता है |साथ ही भीष्म पिता को 3 अंजुली तिलांजली भी दी जाती है | शाम को हनुमान जी की पूजा होती है | भोग में बेसन के चार लड्डुओं का भोग लगाया जाता है | दीप जलाये जाते है | साथ ही यम का दीप भी जलाया जलाया जाता है ।


आज 12 नवंबर को सुबह उठकर मैं फूल माली के लिए फूल भेजने का बोलके आई साथ में अशोक के पत्ते वंदनवार के लिए व पूजा के लिए दूवा ले आई। घर के main gate पर कंकू के paste से हाथ से 5 बार माँ लक्ष्मी के चरण बनाये फूल चढ़ा कर आज के दिन की शुरुआत की गई | दोपहर को पूजा की तैयारी, रंगोली बनाना इन सभी में कब शाम हो गई पता ही नहीं चला |

इस बार पूजा का मुहूर्त 6:30 से 8 बजे तक का था| अतः हम सभी ने मिलकर पूजा की अभिषेक, हवन होते -होते 8 बज गयें | फिर मंदिर दीप रखने गये | अपनी गाड़ी की पूजा की | पूरे घर में दीपक रखना , पटाखें फोड़ना आदि | फिर सभी का आना जाना शुरू हो गया | आज सभी को गोलगप्पे – आलू बड़े , खीर , मिठाई खिलाई |


फिर खाना खाने के बाद मैं माँ लक्ष्मी का जाप करने बैठीं | बुलबुल और डोना के घर के लिए धन वर्षा पोटली बना ली | लगभग रात 11 बजे हम घूमने निकलें ,पूरी society घूमे, मंदिर में बैठे | photo वगैरह निकाल कर वापिस घर आ गयें | पूरा माहौल एकदम शांत था | कोई भी फटाखें ना ही कोई person बाहर दिखा था | फिर 12 बजे के लगभग डोना, मम्मी सभी से बात हुई | सभी ने बहुत अच्छे से आज के दिन को celebrate किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *