June 7, 2023

मलाई दार करेले

सामग्री:- 500gm करेले, 2 बड़ी प्याज, 3 – 4 कली लहसुन, 3 हरी मिर्च, 2 टमाटर, 1 अदरक टुकड़ा, हरी धनि

मसाले:- 1छोटा चम्मच जीरा, 2 छोटा चम्मच सौंफ, 1 छोटा चम्मच राई या सरसों, धनिया 2 चम्मच, सभी को मिलाकर दरदरा पीस लें, हल्दी 1 चम्मच, नमक, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, ½ चम्मच देगी मिर्च, 2 बड़े चम्मच मलाई, कच्चा आम, इमली का रस 1 चम्मच, नींबू, तेल 2 बड़े चम्मच, जीरा 1 चम्मच, चुटकी भर हींग

विधि:- करेले को लम्बे – लम्बे टुकड़े में काटकर नमक लगाकर 10 मिनट रख दें| फिर कपडे से दबाकर सूखा लें | फिर तेल में हल्का तल लें | टमाटर को अदरक के साथ पीस लें |

1 प्याज को बारीक काट लें, बची 1 प्याज को हरी मिर्च और लहसुन के साथ पीस लें, कढ़ाई में तेल गर्म करें | पहले करेले तलकर निकाल लें | फिर जीरा, हींग डालकर कटी प्याज डालकर तलें | फिर प्याज का पिसा मसाला डालकर भूने, फिर टमाटर का पिसा पेस्ट डालकर तेल निकलने तक भूनकर इसमे सौंफ वाला मसाला डालकर हल्दी, मिर्च डालकर 1 मिनट भूनकर इसमे मलाई डालकर चला लें |

फिर एक कप पानी डालकर इमली का रस डालकर उबाल आने पर तले करेले डालकर 5 मिनट ढक कर पका लें | फिर हरी धनिया डालकर सर्व करें ऊपर से नींबू का रस डाल लें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *