January 2, 2024

मसूर की दाल का सूप

सामग्री:→ एक कप मसूर की दाल, 1 चुकंदर या 2 गाजर, 1 खट्टा सेव, 3 कप पानी, हरी धनिया , 1 चम्मच कटा अदरक,
नमक और काली मिर्च पाउडर |

सजावट के लिए :→ दो टमाटर, हरी मिर्च, फेटा चीज |

विधि :→ दाल को 2 घंटे के लिए भिगो दें | टमाटरों को उबालकर, छिलका उतार कर टुकड़ो में काट लें| 3. मसूर की दाल को पानी, सेव ,गाजर, हरी धनिया के साथ धीमी आँच पर नर्म हो जाने तक उबालें |
4 दाल पकने पर फेट कर छान लें फिर एक बार उबाल लें, इसमें स्वादनुसार नमक ,कालीमिर्च पाउडर डालें | फिर
सूप को कप में डालकर ऊपर से कटे टमाटर ,कटी हरीमिर्च डालकर चीज डालकर गर्मा -गर्मा सर्व करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *