लाबावदार पालक
सामग्री :→ 500 gm पालक बारीक कटी हुई , 1 बड़ा प्याज बारीक कटी , 1 “अदरक बारीक कटा , 10 – 15 लहसुन कली –
आधे – साबुत आधे – बारीक कटे हुए , 2 बड़े टमाटर बारीक कटे ,हल्दी 1/2 चं. , 1 चं. धनिया पाउडर , 5 – 6 हरी मिर्च 1 चं. जीरा , 2 चं. तेल , नमक , 2.चमच मूंगफली , 2 चं.बेसन या भुने हुए चने – दोनों चीजे भून कर पाउडर बना ले।
तड़का :→1 बड़ा चं. घी , 7 – 8 लहसुन कली, 1 चं. सफेद तिल 1/2 छोटी चं. कश्मीरी लाल मिर्च |
विधि :→
- सबसे पहले कड़ाई में 1/2 चं. तेल गर्म करें साबूत लहसुन की 5 – 6 कली और हरी मिर्च डालकर कटी पालक डालकर
2 मिं भून कर निकाल ले। - फिर से कड़ाई में बचा तेल डालकर जीरा डाले , अदरक , लहसुन डालकर गुलाबी होने तक भूने फिर
प्याज डालें | - प्याज भुनने पर मूंगफली , चने का पाउडर डालकर 1 मि.भूने ।
- कटे टमाटर डालकर नमक , धनिया पाउडर ,हल्दी डालकर तेल निकलने तक भूनें ,फिर 1 कप पानी डाल कर उबाले।
- पानी के उबलने पर तली पालक डालकर ढककर पका लें।
- 5 मि.बाद उतार कर तड़का लगा दें।
- पैन में घी गर्म करें बारीक कटे लहसुन डाल कर तले फिर तिल डाल कर पैन उतार लें ,फिर कश्मीरी लाल मिर्च डालकर बनी पालक पर ऊपर तड़का डाल कर गर्मागर्म सर्व करें |
- Categories:
- माँ के ख़जाने से