January 2, 2024

लाल मिर्च का भरवा अचार 2 kg

सामग्रीः अमचुर 300gm , मेथी 50gm, सौंफ 50gm , पीली राई 200gm , हींग 20gm , नींबू रस 1कप, साबूत धनिया 100gm, कलौंजी 10gm, काला नमक 100gm, सफेद नमक 250gm, हल्दी 50gm, तेल सरसो 6OOgm, गुड़ 150gm.

विधि → मेथी, सौंफ, राई, धनिया को साफ करके तवे या कड़ाही पर हल्का गुलाबी भून कर बारीक कूट लें |
मंगरैल बिना भूनें दरदरा कर लें | मिर्च को धोकर 2 घंटे धूप में रखे जिससे पानी सूख जाए फिर चाकू से डंडी व
अंदर के बीज निकलकर अलग रख दें| 100gm तेल में हल्दी, अमचूर, नमक, गुड़ चूर्ण, धनिया, नीबू का
रस, मेथी, मंगरैल, राई मिला दे | इसी में हींग भूनकर पीस कर मिलाएं | अब मसाले को बीज निकली मिर्च में भरे |
फिर बरतन में डाले ऊपर से तेल डालकर एक सप्ताह तक धूप में रखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *