हम आज world’s first biryani day celebrate कर रहे हैं
आज मैंने कटहल बिरयानी बनाई |

तैयारी:- 1. 2 कटोरी भीगे चावल को पानी में उबाले 80% तक | पानी में 2 चम्मच oil, शाहजीरा, दालचीनी, तेज़पत्ता ,स्टार एनी, लौंग, जावित्री, इलायची,बड़ी या छोटी| सभी मसाले थोड़े- थोड़े नमक 1 चम्मच डालें | केसर को गर्म दूध में भिगों दें 10 – 15 रेशे|
2. 2 प्याज slice करें तल कर {बिरस्तो }brown करें |
3. 1/2kg कटहल भी छोटे- छोटे टुकडो में काटकर तल लें | फिर कटहल मेरीनेट करें |

4. मेरीनेशन:- 1-1 चम्मच अदरक – लहसुन का पेस्ट, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच गर्म मसाला, 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच दही
2 चम्मच घी, 1 चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच बेसन, 1 प्याज ताली हुई, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिलाकर, 30 मिनट मेरीनेट करें, 1 चम्मच बिरयानी मसाला भी डालें |

5.विधिः – कड़ाई में 1 चम्मच तेल डालकर गर्म करें’ मेरीनेट कटहल डालकर stir fry करें 5 मिनट | फिर आधा कटहल निकाल लें | बाकि बचें कटहल पर उबले चावल बिछा दें | ऊपर पुदीना – हरा धनिया डालकर | 1 चम्मच शुद्ध धी और bristo डालें | बाकि बचें कटहल को फिर से फैलाकर ऊपर फिर से चावल की परत बिछाकर पुदीना – धनिया bristo को फैला कर केसर मिला दूध छिड़के फिर कम आँच पर 10 मिनट steam करें| फिर सालन के साथ सर्व करें |

मिर्च का सालन :-1. 2 चम्मच मूँगफली को सेकें फिर तिल भी 2 चम्मच सेकें रवसरवन 1 चम्मच, 1/4 चम्मच मेथी , dry coconut 2 t. s भी golden brown सेंक लें ‘ ठंडा करके 2 कली लहसुन, 1 अदरक में पानी में डालकर सभी समान को बारीक पीसकर पेस्ट बन ले |

2. पैन में 2 चम्मच oil गर्म करें’ बड़ी बाली मोटी हरी मिर्च को तलकर निकाल कर अलग रख लें| फिर इसी तेल में राई, जीरा ,करीपत्ता,प्याज डालकर हल्का तल कर हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर,जीरा पाउडर, गर्म मसाला, नमक डालकर brown करें फिर पिसा पेस्ट इमली का पानी 2 चम्मच, गुड 1 चम्मच डालकर उबले – उबलने पर तली मिर्ची डालें ढाककर पका लें| तेल अलग होने तक| ऊपर हराधनिया डाले| सालसा तैयार है |

- Categories:
- माँ के ख़जाने से