हरा पुलाव
सामग्री:➝
• 1 glass बासमती चावल
• 2 glass पानी
• 1/2 glass हरी मटर के दाने |
• 1/2 glass हरे चने |
• 1 बड़ा प्याज लच्छों में कटा हुआ |
• 1 नींबू का रस |
• 1 बड़ी चम्मच तेल या घी
• 2 चम्मच नमक |
• 1/2 कप हरी धनिया और पुदीना को पीस लें |
• 3-4 हरी मिर्च को पीस लें |
• 3 छोटी इलाइची
• 4 तेजपत्ते |
विधि :➞
(1) चावल आधा घंटे पहले धोकर रखें |
(2) पैन में घी गर्म करें, तेजपत्ता डालकर प्याज डालें | गहरा भूरा होने तक भूनें |
(3) इस के बाद मटर व चनों को डालकर धीमी आँच पर भूनें |
(4) जब मटर व चने नर्म हो जाएं तब चावल डाल कर भूनें ,फिर पानी डालें। जब पानी उबल जाए तो नमक पिसा हुआ हरी धनिया – पुदीना और हरी मिर्च डाल दें।
(5) जब चावल बिल्कुल पकने वाले हों तब नींबू का रस और छोटी इलाइची पीस कर मिला दें और ढक्कन लगा दें। जिससे सुगंध चावल में बस जाए। आंच से उतार कर 10 मिनट बाद ढक्कन खोलकर परोसें।
- Categories:
- माँ के ख़जाने से