August 28, 2024

13 August 2024

आज मेरे दूसरे बेटे विद्याभूषण का जन्मदिन है | डोना की शादी के बाद दामाद के रूप में दूसरा बेटा मिला। पहली बार जब दोनों के साथ Ireland गई तब महसूस हुआ की बिल्कुल एक बेटे की तरह मेरा ख्याल रखता है |

हर समय ध्यान रखना की मम्मी कहीं आपको ठंड ना लग जाए ,थोड़ा भी मैं बाहर घूमने निकलू तुरंत Cap लेकर आ जाए की मम्मी आपको ठंडी हवा लग जाएगी। ”थोड़ी सी भी धूप निकले आकर कहेगा की मम्मी आप बाहर घूम ले बहुत अच्छी धूप निकली है | अधिकतर शाम 6 बजे के बाद मै और विद्या एक घंटे तक बाहर घूमते। हम बहुत सी बातें किया करते। कभी-कभी Badminton खेला करते।

Garden में घूमते-घूमते फूलों के नाम खोजा करते ,Berries तोड़ा करते। एक बात और vidya घूमने का बेहद शौकीन। जब भी मौसम खुला होता दोनों तुरंत Plan करते और हम इस बहुत दूर तक घूमने निकल जाते Forest, Beaches, etc , कभी भी ये नहीं कहा की आज नहीं फिर कभी या आज बहुत काम है।

तुरंत तैयार हुए ,पानी ,खाने का कुछ सामान गर्म कपडे रखे और निकल पड़े | मैं आपने जीवन में शायद पहले इतना कभी नहीं घूमी जितना 2-3 month में घूमी हूँ | Photos भी वही निकालता , एक से बढ़कर एक। विद्या बहुत ही Caring, loving बेटा है | Dona के लिए शायद मेरी ऐसी ही कल्पना थी’ पर Vidya, Bhushan उससे भी Ten time Better है |

Dona का भी बहुत ध्यान रखता है | गुस्सा होते तो शायद मैंने कभी देखा नहीं | Market में भी मेरे खाने का सामान, फल वगैरह का वेहद ध्यान रखना की यह मम्मी के लिए ठीक है| रात को भी सोने के पहले मेरी Water Bottle, Milk रखना नहीं भूलता’ उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है|

इन दोनों के साथ मैंने बहुत मजे किए’ पता ही नहीं लगा की 2-3 महीने कैसे बीत गये।अब लौटने की बारी थी हमारी London से Flight थी ।अतः 3-4 दिन London घूमने का Plan बना | हमने सभी सुन्दर जगह घूम ली | 10 July को Dona और मुझे Delhi आना था | Vidya को वापिस Dublin जाना था |

जब Vidya को गले लगाया तो मेरी आँखे भर आई थी वह भी एक दम उदास हो गया ,आँखे भर आई थी | और बहुत दूर तक जब तक हम लोग ओझल नहीं हो गये | वह हाथ हिलाते हुए देखता रहा था | हमें दुःख था की इतने दिन हम साथ रहें अब उसे अकेले रहना पड़ेगा | और भरे हुए मन से हम विदा हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *