2024 – 22 JUNE BIRTHDAY
प्यारी बेटी अरुणिमा
भगवान ने मुझे बहुत ही प्यारी बेटियाँ दी हैं। इसके लिए उसे कोटि-कोटि धन्यवाद। मुझे बहु के रूप में बेटी दी है। अरुणिमा मेरी बहु जरूर हैं। पर वह बेटी की तरह ध्यान रखती हैं।

उसकी बहुत सी खूबी हैं। मेरी छोटी से छोटी चीजों का ख्याल रखना उसकी आदत हैं। चाहें दवाई हो खाना-पीना हों। अब तो मेरे स्वभाव को भी अच्छे से समझने लगी है।

अब ऐसी कोई गलती नहीं करती की मैं उसे डॉटू ‘ अच्छा खाना भी बनाने लगी हैं। सब धीरे-धीरे सीख गई हम सबकी पसंद ना पसंद को ‘ नही तो मुझे थोड़ा भी यहाँ-वहाँ फैला और गंदा दिखा ‘ गुस्सा तुरंत आती थी।

पहले से बहुत समझदार और सुघड़ बेटी हो गई हैं। प्यारी और निर्मल हृदय वाली ‘ गुड़िया अब एक प्यारी गुड़िया की माँ हैं अब और ज्यादा घर को सम्हाल रही हैं। आज भी हम जब भी बाहर Trip पर जाते हैं। मेरे कपड़े वही रखती हैं।

मुझे तो समझ ही नही आता की क्या ले जाऊ और नहीं? मैं पहले से ही सभी से कहती थी की देखना मुझे बहु – बहुत अच्छी मिलेगी। मैं अपनी किसी Party में जाऊ। तैयार होकर निकली नहीं की उसे मेरी photo लेना हैं।

और यदि नही ले पा रही हैं तो मोहनीष को कहेंगी की मम्मी की photo ले लों ‘ ये उसका प्यार हैं। अरु Dona को भी बहुत प्यार करती हैं। पहले भी सभी चीजों का ध्यान रखती थी। आज भी डोना जब आती हैं।

तो जरूर कहेंगी की मम्मी ये बनाकर खिला दो ‘ पूड़ी बनेगी तो डोना को पहले याद करेंगी क्योंकि उसे बहुत पसंद है। वह अपनी छोटी बहन बुलबुल को भी बेहद प्यार करती है।

बुलबुल भी बहुत भाग्यशाली है। की मम्मी ना होने पर भी उसे माँ का प्यार अरु से मिल रहा है। मेरी प्रभु से यही प्रार्थना है की अरुणिमा को संसार की सारी खुशियाँ और और सबका प्यार मिले।

मेरी तरफ से अरु को तहेदिल से ढेर सारा प्यार। तुम हमेशा एक फूल की तरह महकती रहों। और समाज के सामने एक मिसाल बनो की लड़किया ऐसी भी होती है।

- Categories:
- मेरा सुखमय संसार