2024 MARCH
साल 2024 की दिसंबर,जनवरी, फरवरी तो बेहद ठंडी गुजरी लग रहा था सभी कुछ थम सा गया हैं। हर Activity बंद थी।
अब March बड़ा सुखद रहेगा क्योंकी Dona & Vidya 3 March को India आ रहे हैं। और इसी दिन Mohanish & Arunima की 4th wedding Anniversary है।

और यह दिन भी आ गया 3 March को सुबह 8 बजे Dona आ गई । फिर तो दिन भर घमाचौकड़ी होती रही Dona दिगन्तरा के लिए Cycle और बहुत सारा सामान लाई हैं। फिर से पूरा परिवार साथ हैं। इसी कारण मैंने 8 March महाशिवरात्रि को घर पर रुद्राभिषेक रखा हैं।

आज दिन भर पूजा – पाठ में निकल गया बड़ा अच्छा लग रहा हैं। 10 March को Vidya अपने घर चला गया। अब 21 March को दिगन्तरा का पहला जन्मदिन आ रहा हैं। हमने पहले से ही plane बनाया हुआ है। की घर पर भजन करवायेगें और सभी को इसमें बुला लेंगे।

21 तां को डोना ने घर Decorate करवा लिया। ये उसकी बड़ी अच्छी कलाकारी हैं। लग रहा था जैसे घर फिर गुलजार हो गया हो। भजन के लिए पूरा मंदिर सजा लिया 🌹🌹घर फूलों की खुशबू से भर गया हैं।

हम सभी को जन्मदिन ऐसे ही मनाना चाहिए। शाम 4 बजे से भजन शुरू हो गये । 7 बजे तक बहुत सुंदर भजन हुए खूब रंग-गुलाल खेला गया ,बहुत डांस हुआ घर वृंदावन लग रहा था। नन्ही परी को सभी का ढेरो आर्शीवाद , प्यार मिला सभी ने Gift भी दिये उसके बाद dinner रखा था। सभी ने भोजन प्रसाद पाया। यह Program होते-होते रात 11 बज गये।

आज का इतना प्यारा दिन गुजरा यह उस प्रभु की हम पर असीम कृपा हैं। जिसने हमें आज का दिन मनाने की प्रेरणा और आर्शीवाद दिया। उसके हजारो शुक्रराने। इस नन्ही परी ने हमारे घर आँगन को ढेरो खुशियो से भर दिया है। इस दिव्य आत्मा को भी प्रणाम।

🎂जन्मदिन

( घर की बगिया का नन्हा सा फूल दिगन्तरा )
है भगवान आपने मुझे दी हैं ‘ ख़ुशियाँ हजार।
मैं आपको नमस्कार करती हूँ बार-बार।
मेरे चमन में फूल खिला है एक और सुकुमार।
जिसे देखकर आपके होने का होता है।
मुझे अहसास।
जिंदगी में कृपादृष्टि आपकी बनी रहे,
मेरे जीवन की बगिया हमेशा हरी -भरी रहें।

🤡 HOLI
दिगन्तरा के जन्मदिन के बाद 25 March को Holi आई ये इसकी पहली Holi है। Holi के दिन डोना ने बहुत योजना बनाई कि भैया को कैसे रंगा जाए। पिछली Holi पर अरुणिमा होली नहीं खेल पाई थी। इस बार तो हमारी छोटी बिटिया रानी भी रंग गुलाल से खेलेगी।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 12 बजे के बाद का था। इसीलिए हम 24 तां को पूजा नहीं कर पाये ।अतः आज 25 तां को मैं सुबह 6 बजे-पूजा कर आई हूँ। 9 बजे सबने प्रभु को टीका लगाने के बाद,दिगन्तरा को- फिर एक-दूसरे को टीका लगा कर होली की शुरुआत कर दी।

फिर तो देखते-देखते रंगों और पानी की जो धमाचौकड़ी चालू हुई पूरा घर रंगीन हो गया ।हँस-हँस कर लोट-पोट हो गये। अंत में ,मैं चुपके से आलता ले आई और जो मोहनीष ने पलट कर मुझे ही गहरा लाल रंग में रंग डाला बहुत ही गहरा लाल रंग था। जिसको भी आलता लगा बहुत time बाद छूटा।

ये सब देखकर दिगन्तरा तो रोये जा रही थी। ठंड से काँप भी रही थीं।अतः अरुणिमा ने सबसे पहले नहा धो लिया था। परन्तु Dona & Mohanish तो खेले जा रहे थे। इनमें से कोई भी पहले नहाने को तैयार नहीं था। पता था की फिर से रंगे जाएंगे। दोनों ने मिलकर पूरे घर को धोया 1 बज गये पहले डोना ने नहाया, फिर भैया ने। इस बार डोना ने रंग घोलकर बाल्टी में रख लिया था की भैया जैसे ही नहा कर निकलेगा रंगना जरूर है।

पर अरुणिमा ने आँखो से इशारा कर दिया की डोना छुपी हुई हैं। इस दौरान उसने दौड़ लगा दी नहीं तो आज मजा आना था। इस पर मोहनीष ने एक बार फिर डोना को पकड़ कर रंग लगा ही दिया। हमने बहुत Dance किया। आज बहुत ही मजेदार दिन था। इस बार dona थी इसीलिए बहुत मजा आया क्योकि Mohanish को तो वही रंग लगा पाती है। हम-दोनों तो छोटे हैं। अतः हमें तो पकड़ कर रंग डालना, भिगोना उसे बहुत ही सरल है। और यह रंगभरा दिन सबको रंगो की खुशियों से भिगो गया।

” सभी को होली की शुभकामनाएं “
रंगो की वर्षा,
गुलाल की फुहार
सूरज की किरणें
खुशियों की बौछार
चंदन की खुशबू
अपनो का प्यार
मुबारक हो आपको
होली का त्यौहार।
वसंत ऋतु की बहार
चली पिचकारी
उड़ा है गुलाल
रंग बरसे है नीले हरे लाल
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार।
- Categories:
- मेरा सुखमय संसार