मेरा सुखमय संसार
जीवन में ईश्वर की दया तथा उनका वरद – हस्त सदैव ही रहा | उनके लिए जितना धन्यवाद दूँ कम हैं | एक प्यारा सा बेटा पहले ही था | दूसरा भी दामाद के रूप में भेज दिया | विद्याभूषण को पाकर मैं बहुत ही खुश हूँ | एक चिंता थी जो हर माँ को होती हैं | पता नहीं कैसी ससुराल मिलेगी | लड़का सभी प्रकार से ठीक हैं की नहीं | पर उसे देखकर और उसके विचारों की अभिव्यक्ति , डोना का ध्यान रखना, सम्मान देना |

मुझे ये विश्वास दिला जाता हैं की डोना सदा खुश रहेगी | उसे बहुत ही समझदार साथी मिला हैं | जबसे विद्या Ireland गया हैं | 6 – 7 बार डोना के लिए फूलों का गुलदस्ता भेज चूका हैं | प्यार जताने का शायद इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता | और लो आज भी लाल – पीले गुलाबो का Bouquet आया हैं | की हमें अब two week रह गये हैं | फिर हम हमेशा साथ रहेंगे | मैं इनके इंतज़ार को समझ सकती हूँ | क्योंकि शादी के 10 दिन बाद ही विद्या Ireland चला गया था | डोना की वीजा लगने में Time था | मजबूरी थी साथ ना रहने की |

- Categories:
- मेरा सुखमय संसार
very touching
Very touching. I am also very grateful to be part of such an amazing family. I would not have expected any other family to have accepted me as their own family member. Glad to have Dona in my family. 😊