October 27, 2022

गोवर्धन पूजा

आज गोवर्धन पूजा है :-अन्नकूट

बचाने को जीवन ऊँगली पे था पहाड़ उठाया ,
जिसकी शरण में आकर सभी ने नया जीवन पाया,
कन्हैया की याद दिलाने फिर से गोवर्धन का दिन है आया।
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाये।

चौथा दिन गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का अपना एक विशेष महत्व है , इस दिन आँगन में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाये जाते है और उनका पूजन कर भोग अर्पित किया जाता है।
इस बार हमारी सोसायटी में श्री शिव शक्ति मंदिर के प्रांगड़ में गोवर्धन बनाये गए पूजा हुई परिक्रमा लगाई गई लाई – बतशे से भजन हुआ, फिर भंडारा हुआ ,
बहुत ही भक्तिमय माहौल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *