31 December 2022
Welcome 2023
आज ये पल है |
कल बस यादें होंगी।
जब ये पल ना होंगा |
तब सिर्फ बातें होंगी।

जब कभी पलटोगे जिंदगी के इन पन्नों को तो कुछ पन्नों पर आंखे नम, तो कुछ पर मुस्कुराहटें होंगी। साल 2022 हमारा बहुत खुशनुमा, बड़ा ही मंगलमय गुजरा। सबसे बड़ी पहली उपलब्धि मेरी प्यारी बेटी डोना की शादी बड़ी शानशौकत से हुई। बहुत अच्छा लड़का और घर मिला | वह बहुत खुश है।

दूसरा नन्हें मेहमान के आने की आहट | जैसा मैंने जो चाहा सब मिल गया। और हाँ इसी साल नई -नई बहुत जगह घूमने गये 22 June से मैंने अपना Blog लिखना चालू किया है ‘ ChandraKushwaha.com Kal Aaj Aur Kal ।और 1 साल पहले हमने Fish Farming (Aqua Care) का काम 2 छोटे Ponds से शुरू किया

For Trial जो इस साल 100 एकड़ में Expend किया। साथ ही Ornamental Fish भी try की। और झींगा मछली को भी Ponds में पालने का काम शुरू किया।

इस सभी का प्रयास रंग लाया हम लोगो ने इस साल का India का Best Fish Farmer Award जीता Daman and Diu गुजरात में। और हमारी Current Company Eremedium की Growth 100% साल दर साल हुई। ये सभी कुछ Amazing है। ऊपर वाले की कृपा और वरदायी हाथ है। इस सभी के लिये उसे बहुत – बहुत धन्यवाद।

- Categories:
- मेरा सुखमय संसार