June 13, 2023

पहाड़ी दाल मखनी

सामग्री:- ½ कप पहाड़ी साबुत दाल, 2 चम्मच राजमा , हींग, लाल मिर्च 1 चम्मच, अदरक ½ टुकड़ा, 2 चम्मच नमक, 1 कप milk |

बघार:- घी 2 बड़े चम्मच, जीरा, हींग, बारीक कटी 1 बड़ा प्याज, ginger + garlic + green chilli paste 2 चम्मच, 3 पके लाल टमाटर की प्यूरी, हल्दी 1 चम्मच, देगी मिर्च ½ चम्मच, धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच, गर्म मसाला 1 चम्मच, कसूरी मेथी 1 चम्मच, ½ कप पानी, 1 बड़ा चम्मच क्रीम, 1 टुकड़ा कोयले का |

Garnish:- हरा धनिया , अदरक जुलियन, butter |

विधि:- राजमा और दाल को भिंगो दें 1 घंटे के लिए, फिर धो कर हींग, लाल मिर्च, अदरक डालकर उबाल लें | उबलने पर मेश करें | निकालकर पैन में नमक, दूध डालकर मिला लें |

बघार:- पैन में घी गर्म करके जीरा, हींग, बारीक कटी प्याज डालकर brown करें | फिर ginger+ garlic + chilli पेस्ट डालकर तलें | फिर टमाटर की प्यूरी डालकर पका लें | हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गर्म मसाला, कसूरी मेथी डालकर मिला लें | थोडा सा पानी बनी दाल में डाल दें | फिर मलाई डालकर मिला लें | इसके बाद प्याज के टुकड़े पर जलता कोयला रखकर घी डालकर ढँक दें | फिर हरा धनिया, अदरक जूलियन, डालकर थोडा पानी डालकर 15 मिनट धीमी आंच पर पकने दें|
Garnish:- butter, हरी धनिया, अदरक जूलियन से garnish करके, लच्छा पराठे, आम का आचार, सिरके वाली प्याज के साथ सर्व करें|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *