Chana Dal with Cucumber
सामग्री:- 1 कप चना दाल, 1 ककड़ी बारीक कटी, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच अदरक – हरी मिर्च पेस्ट, थोड़ी सी हल्दी, 1 चम्मच लालमिर्च पाउडर , 1 बड़ा चम्मच देशी घी, नमक, बारीक कटा हरा धनिया |
विधि:- चना दाल को धोकर एक घंटा पानी में भिगो दें | फिर निकालकर कुकर में 2 1\2 कप पानी डालकर दाल डालें 10 – 15 मिनट पकाइए | फिर दाल को अच्छी तरह फेंट लें|
एक पैन में घी गर्म करें जीरा डालकर अदरक – हरीमिर्च का पेस्ट, हल्दी , लालमिर्च डालकर तलें | फिर दाल डालकर 2 मिनट पकाइए फिर ककड़ी और नमक, थोडा पानी डालकर 10 मिनट और पकाइए ककड़ी गलने तक |
पकने पर धनिये से सजाकर परोसिए।
- Categories:
- माँ के ख़जाने से