काले मोती की बिरयानी
सामग्री:- 500 gm बासमती चावल, 200gm काला चना(उबला ), 100 gm घी, 2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, 1 बड़ी प्याज(बारीक कटा सुनहरा भूना हुआ ), 1 चम्मच लालमिर्च पाउडर , 1 चम्मच सौंफ पाउडर , नमक , 5 – 6 काली मिर्च , 4 छोटी – बड़ी इलाइची , 1 टुकड़ा दालचीनी का, ½ कप धनिया – पुदीना , 1 नींबू का रस, ½ कप क्रीम |

विधि:- चावल ½ घंटे भिगोकर 80% चावल को उबालकर अलग रख दें | एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमे खड़े मसाले डालकर भूने | अब अदरक – लहसुन पेस्ट उबले चने, लालमिर्च , सौंफ, नमक , प्याज डालें | थोड़ी देर भूनकर उसमे नींबू का रस व क्रीम भी डाल दें और 5 मिनट के लिए ढक दें |
एक बर्तन में पहले चावल फिर चने की तहरी , फिर चावल, बीच में 7 – 8 रेशे केशर, पुदीना , व धनिया लगाये | 6 – 7 मिनट के लिए ढककर पकाए | बिरयानी तैयार हैं |
- Categories:
- माँ के ख़जाने से