July 1, 2023

22 june2022

मैंने 22 june2022 से Blog लिखना शुरू किया था ।मेरे बच्चों ने ही मुझे इसके लिए प्रोत्साहित किया |
इसके लिए मेरे बच्चों का बहुत बहुत धन्यवाद | Blog लिखने की वजह से मै पुनः अपने गुजरे हुए जीवन के अनुभव को , उस एहसास को फिर से जी पा रही हूँ ।मेरी शादी हो, बच्चों का जन्म हो, बचपन का अल्हड़पन ,school की पढ़ाई ,college के हसीन- मस्ती भरे दिन लिखते समय जैसे में उसी समय में पहुँच जाती हूँ ।लिखते समय एक जुनून सवार हो जाता है। Diary लिखना तो मैंने 1983 से शुरू कर दिया था|


1986 में मेरा लिखना बंद हो गया था ।घर गृहस्थी में व्यस्त हो गई थी ।फिर 2002 में जब शायद मेरा सब कुछ खत्म हो गया था फिर से लिखना शुरू किया । 2015 से कभी-कभी लिखती रहीं 7 years कुछ नहीं लिखा, फिर May 2022 में dona बिटिया की शादी हुई , मैं बिलकुल उदास और खाली हो गई थी, लगता था कि मेरे पास कोई काम नहीं है ।बेटे ने याद दिलाया की माँ आप फिर से लिखना शुरू क्यों नहीं करते, आप एक अच्छी story teller हो, एक अच्छी cook हो नई- नई चीजें बनाती हो |

आप अपने Blog में लिखने के साथ-साथ Recipe भी डाल सकते हो,आपको मजा आने लगेगा।अरूणिमा भी लगी रहीं ।आज लगता है की मेरे बच्चों ने सही में (मुझे सुन्दर कहना चाहिए) एक बेशकीमती सलाह दी थी मुझे फिर से नया जीवन जीने के लिये रास्ता दिखाया था, इन सब के लिए इन जिगर के टुकड़ों को बहुत-बहुत प्यार 🥰

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *