Pumpkin(कद्दू) का सुनहरा कीमा
सामग्री:- 500gm पका कद्दू (अच्छे से साफ किया हुआ), 20-25 मखाने(हल्के सुनहरे तले हुए) | सरसों का तेल या घी 3 बड़े चम्मच, हींग, दो तेजपत्ता, 3-4 लौंग, ½ चम्मच मेथीदाना , 1 चम्मच पिसी सूखी धनिया, 1 चम्मच लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, 1 चम्मच गर्म मसाला, 1 बड़ा चम्मच मलाई, 2-3 बूँद खानेवाला पीला रंग ,दो बड़े चम्मच दूध में घुला हुआ, कटा हरा पुदीना ऊपर से बुरकने के लिए |
विधि: – कद्दू को मोटा – मोटा काट लें | हल्का सा भाप देकर अलग रखें | कड़ाई में तेल गर्म करके हींग, मेथीदाना डालकर लौंग व तेजपत्ता डाल दें | 5 सेकंड बाद कटा कद्दू डालें और हल्की आंच पर पकायें |
इसमें धनिया, लालमिर्च , नमक डालकर भूने | जब पानी सूखने लगे तो कटा पुदीना , पीला रंग, गर्म मसाला डालकर पकने दें |
जब सब्जी तेल छोड़ने लगे तो उसमे मलाई डाल दें और 2 – 3 मिनट ढक कर रखें | फिर तले हुए मखाने बुरक कर सर्व करें |
- Categories:
- माँ के ख़जाने से