July 28, 2023

केसरी इडलिया

सामग्री :- 300gm दाल , 100 gm चावल 1 cup curd, हींग, 1 चम्मच बेकिंग पाउडर, हरा धनिया, हरी मिर्च, राई 1 चम्मच ,शक्कर 1tsp, करी पत्ता, 1 चम्मच नारियल भूरा , 2 बड़े चम्मच तेल ।

विधि :- दाल -चावल को अलग-अलग 7-8 घंटे भिगोकर पीस ले, दोनों को पीसते समय दही व हींग भी डाल ले। अब इस मिश्रण को 4-5 घंटे तक खमीर उठने के लिए रखे, फिर इसमे बेकिंग पाउडर, हल्दी, लालमिर्च, नमक व शक्कर डाल दे | फिर मिश्रण को फेटे, अब इडली के साँचे में मिश्रण भर कर 10 मिनट तक पकाये, निकाल कर अलग रखे, एक कड़ाही में तेल गरम करें राई, करी पत्ता व हरी मिर्च से इडलियों में छौक लगाए, इडलियों को ऊपर से हरा धनिया व नारियल से सजाकर इन्हें सॉस या नारियल की चटनी के साथ परोसे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *