PANEER REZALA
INGREDIENTS: पनीर 400 gm , Dahi 1 कप, 1 बड़ी प्याज, अदरक, लहसुन, खड़े गर्म मसाला( 4 छोटी इलाइची, 4. 5 लौंग, दालचीनी, जावित्री , शाहजीरा ) 1चम्मच नमक , 6 -7 हरी मिर्च, 50 gm. काजू, 1 बड़ा चम्मच खसखस, 9 -10 रेशे केसर के, तेल 1 बड़ा चम्मच |
Garnish के लिए ➞ प्याज के लच्छे तले हुए, 3 -4 साबुत लाल मिर्च |

Method ➞
- प्याज , अदरक , लहसुन को पीस लें |
- दही फेंट लें
- काजू , खसखस , केसर , हरी मिर्च को पीस लें |
- पनीर लम्बे पीस में काट लें |
Method ➞ कढ़ाई में तेल गर्म करके पहले पनीर हल्का तलकर निकाल लें | फिर साबुत गर्म – मसाला डालकर तल लें | पिसा प्याज मसला डालकर 5 मिनट तल लें, लाल नहीं करना है | 5 मि. बाद काजू पेस्ट डालकर इसे भी 5 मिनट भूने| फिर फेंटा दही डालकर तेल निकलने तक भूनें | नमक और पानी डाल कर रसा तैयार कर लें फिर पनीर डालकर 2 मिनट के लिए ढककर पका लें फिर हरी धनिया डाल दें | प्लेट में निकालकर तली लालमिर्च और तले काजू से Garnish करे | फुल्के या चावल के साथ सर्व करें
- Categories:
- माँ के ख़जाने से