ढाबा स्टाइल स्वीट कार्न सब्जी
सामग्री :→
2 कप स्वीट कार्न के दाने, 2 प्याज बारीक कटी हुई, 1 कप बारीक कटे टमाटर,
1 कप टमाटर प्यूरी, 7- 8 लहसुन कली, अदरक | दोनों बारीक कटे हुए |
4- 5 हरी मिर्च बारीक कटी, पानी 2 कप, 1 चम्मच जीरा, Butter 2 चम्मच, 1 बड़ा चम्मच तेल, नमक,
कशमीरी लाल मिर्च 1 चम्मच, हल्दी 1 चम्मच, 1 लालमिर्च पाउडर, 2 चम्मच धनिया पाउडर,
1 चम्मच गर्म मसाला, कसूरी मेथी | 10 – 12 काजू, 1/4 Cup मगज, Milk ½ Cup, 1 tbsp. मलाई
इन्हे भिगाकर पीस कर पेस्ट बना ले | हरी धनिया, किसा पनीर या चीज Garnishing के लिए |

विधि: →
1) सबसे पहले कार्न के दानो को कढ़ाई में 2 चम्मच मक्खन डालकर सोते कर लें |
निकालकर अलग रख दें |
2) फिर से कढ़ाई में तेल गर्म करें | जीरा डालकर, लहसुन, अदरक,
हरी मिर्च डालकर फिर कटी प्याज डालकर 5 – 7 मिनट भून लें | फिर धनिया पाउडर,
हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च डालकर मिला लें | फिर कटे टमाटर, टमाटर प्यूरी डाल कर अच्छे
से भून ले| फिर काजू पेस्ट डालकर 2 मिनट भूनकर 1 कप पानी डाले, कार्न, नमक
डालकर 5 – 7 मिनट ढँक कर पका लें | कुछ देर बाद खोलकर गर्म- मसाला, कसूरी मेथी, हरी
धनिया डालकर उतार लें| पनीर या चीज से garnish करके सर्व करें |

- Categories:
- माँ के ख़जाने से