शाही उड़द
सामग्री :→ 250 gm. धुली उड़द दाल, 1 कप दही, 1/4 कप क्रीम फिटी हुई, 50 gm. Butter,
2 बड़े टमाटर – छीलकर प्यूरी बना लें | 1 छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक, 1 बड़ा चं बारीक कटी
हरी धनिया, 1 छोटा चं बारीक कटा हरा पुदीना, नमक व पिसी लाल मिर्च स्वादानुसार |
दो बड़े चं बारीक कटी सूखा मेवा ( काजू – बादाम ) तले हुए, दो बड़े चं घी |
विधिः →दाल को धोकर 2 घंटे पानी में भिगो दें | घी गर्म करके उसमें दाल को हल्का सा
फ्राई कर लीजिए | अब इसमें अंदाज से इतना पानी डालिए, की दाल ठीक से पक जायें |
जब दाल करीब – करीब पक जाये तो इसमें दही, फिटी क्रीम, नमक और मिर्च
डालकर इतना पकायें की पानी सूख जायें | गैस पर से उतार लें| फिर से एक पैन में Butter गर्म करें |
और उसमें अदरक को हल्का fry करें | टमाटर की प्यूरी और हरे मसाले डालकर पकायें |
जब प्यूरी गाढ़ी होनें लगे तो इसमें दाल डालकर मिला लें | फिर बहुत धीमी आँच पर दाल को पानी
सूख जाने तक पकायें | दाल को एक डिश में डालकर ऊपर तले हुए मेवे डालकर, गर्म – गर्म चपातियों
के साथ सर्व करें |
- Categories:
- माँ के ख़जाने से