अप्रैल शुरू हो चुका है
अप्रैल शुरू हो चुका है | 8 April को Ram की Death Anniversary है | इस महिने को याद करती हूँ तो रूह काँप जाती है | 2002 का यह दिन याद करती हूँ तो लगता है कि जैसे कल की बात हैं | और मन एकदम बैचेन हो जाता है | दिन -महिने और साल बीतते चलें गयें। उनके बिना जिसके बिना एक दिन निकालना मुशकिल होता था | पता नही ईश्वर का कैसा विधान हैं | कि हम अपनी सबसे प्रिय साथी के बिना भी जी जाते है। अपने प्यारे बच्चों के साथ ।

9 April से नौदुर्गा शुरू हो रही है। पिछली नौदुर्गा के शुरू होने के एक दिन पहले ही हमारी नन्ही सी देवी ” दिगान्तरा ‘ इस धरा पर आ चुकी थी | अतः घर पर कोई पूजा , हवन नहीं हो पाया था | इस बार तो दिगन्तरा 1 साल की हो गई हैं | और डोना भी हैं | इसीलिऐ यह साल हम सबके लिए बहुत खास है।

बहुत ही सुंदर ढंग सें 9 दिन हवन – पूजा हुए | रोज मंदिर में भजन हुए | ये बहुत सुंदर समय हैं ,छठवे नवरात्रि में विद्याभूषण भी आ गया हैं | अतः अब पूरा परिवार पूजा में शामिल हैं | अस्टमी को पूजा का समापन कन्या भोजन से हुआ | शाम को हम सब “वेद वन “पार्क घूमने गए,यह बहुत ही अच्छे ढंग से बनाया गया है । पूरा दिन अच्छे से गुजर गया |

आज सभी का fast हैं । नवमी के दिन सुबह दिगन्तरा के लिए पहली पूजा थाली ‘ मोनिका लाई ‘ आज का दिन रामनवमी हम सबके लिए बहुत खास हैं | हमारे ईस्ट देव का जन्मदिन जो हैं | आज अरुणिमा नें मावे के लडू , पंजीरी ,चरणामृत बनाया हैं |
हमने 12 बजे पूजा की ‘ 12:30 बजे मेरा Dr. Tind के यहाँ Appointment हैं | 2:30 बजे लोटें ।

हमें जाने की भी तैयारी करनी थी | 20 तारीख़ को डोना के साथ मैं भी Ireland जा रही हूँ | 2-3 दिन निकल गये सभी तैयारी में ।मोहनीष तो आते -जाते Dona को छेड़े जा रहा था कि देखना मम्मी को हमारे बिना बिल्कुल अच्छा नही लगेगा ।5-6 दिन बाद ही देखना ! यहाँ तो मम्मी की बहुत सारी Friends , kitty है । मम्मी इन सभी को कितना miss करेगी ।हम आपस में कितना मजे करते हैं ना🥳 मम्मी को मैं कितनी नई – नई चीजे दिखाता हूँ |

डोना सुनती फिर उदास होकर कहती मम्मी सही में आपको अच्छा नहीं लगेगा यदि आपको अच्छा नहीं लगेगा तो आप जिस दिन बोलेगीं हम वापिस ले आयेंगे | तब मैं डोना को समझाती की बेटा भैया तुम्हे चिढ़ाता है | तुम उसकी बात क्यों सुनती हो क्या तुम्हें अपनी मम्मी के बारे में पता नही है | मम्मी को तो घूमना पसंद है ,Nature loving है | फिर जब बहुत चिढ़ा लेता फिर कहता अरे मम्मी को देखना बहुत अच्छा लगेगा |

मम्मी बहुत Enjoy करेगी अभी मम्मी के घूमने के दिन हैं | मैं उसके चेहरे को पढ़ सकती हूँ बहुत उदास हो जाता है | पहली बार मैं उससे इतनी दूर और कई Month दूर रहूँगी | अपने दोनों बच्चो को और प्यारी गुड़िया को बहुत miss करुँगी |
ख़ैर इस बार दिगन्तरा की वजह से घर मे अच्छा लगेगा | उसकी रौनक अलग ही हैं | लो आज 19 April आ गया रात 2 बजे हमारी Flight हैं |

अत: हम 9:15 पर घर से निकल गये | 11 बजे हम Airport पहुँच गये यहाँ की भीड़ देख कर तो लग रहा था जैसे सभी को बाहर जाना है | यहाँ पैर रखने की जगह नहीं थी | अंदर गये check-in होते – होते 1:30 बज गये पता लगा की flight थोड़ा और late हो गई है | 2 बजे हम लोग flight में चढ़े | Plane के तो क्या कहने मैं पहली बार internationally दुनिया के सबसे बड़े Plane Lufthansa Air bus 380 में सफर कर रही हूँ जो Double decker हैं | जो अंदर से भी बहुत खूबसूरत है | हम ऊपर वाली Deck पर हैं | साथ ही मेरी Window seat भी हैं | जो मेरे लिए Specialy Vidhya ने book की हैं | अब 2:45 पर Plain नें धीरे – धीरे अपनी रफ्तार पकड़ ली |

मेरी व विद्या की seat साथ थी | विद्या ने शायद पीछे कोई खाली Seat देख ली थी ।वह पीछे चला गया अब दो सीट में बहुत अच्छे से लेट सकती थी | सफर 8 घंटे 30 mln का था | नींद तो बिल्कुल नहीं आई पर आराम मिल गया | Plain में 600 के लगभग यात्री थे | जो अलग-अलग जगह सफर कर रहे थें |

Next day 20 April को 8:30 बजे हम म्यूनिख(जर्मनी ) में उतरे वहाँ का Timezone 2 घंटे पीछे है’ | हमारी connecting flight थी Dublin के लिए,Lufhtansa flight वैसे ही late थी अतः यहाँ पहुँचने पर हमारे पास सिर्फ 45 मिनट थे | एक तो इतना बड़ा Airpor उस पर कई Hightest Accelerator हम लगभग दौड़ लगा रहे थे | ये अच्छी बात थी की पूरा Airport बिलकुल खाली था |

चंद लोग ही नजर आ रहे थे | एक दम शांति थी ।यहाँ एक बार फिर Checking होती हैं | उसी में 15 मिनट खत्म गए | परन्तु हमने देखा यहा तो अभी भी लोग Line में लगे हुए हैं | flight late थी | जब हम बैठ गये 15 मिनट ,बाद ही हम चले | 11:30 बजे हमने Dublin Land किया |

यहाँ तो ठंड है | पर अच्छी धूप निकली हुई है | हमारा सामान भी बहुत जल्दी आ गया फिर हमने Coffee Scones ,Muffins लिए | विद्या का friend इनकी Car लेकर आ गया | उसे घर छोड़ते हुए हम Petrol डलवाते हुए और थोड़ी vegetable & Milk लेते हुए घर आये रास्ता तो बहुत खूबसूरत😍 चारों और grassland, Tulip Flower , Cherry से भरा हुआ था |

लगा जैसे परियों के देश में आ गये हों | मैं तो जैसे खो गई !डोना का घर Dublin से एक घंटे दूर Castleblayney में हैं | घर पहुंचे तो Wow निकल गया | ये घर नहीं पूरा Mention , चारों तरफ बहुत सुंदर फूल , grass के lawn से घिरा हुआ जहाँ देखो वहाँ yellow flower का bed carpet बिछा हुआ | कई वर्षो बाद मैं इतना सुंदर आकाश , शुद्ध हवा को महसूस कर सकती थी डोना तो आते ही घर के काम मैं लग गई 1 बजे के लगभग हमने खाना खाया | फिर खूब सोये 8:30 बजे नींद खुली sunset अभी हुआ हैं यहाँ रात 10 बजे तक उजाला रहता हैं | लगता हैं अभी रात तो हुई नहीं ।विद्या को सर्दी – जुकाम हैं ।

4 दिन बाद मुझे start हुआ पर ज्यादा परेशान नहीं हुई | फिर डोना को fever आ गया उसे ज्यादा दिन लग गये | 22 तारीख़ को हम Tesco super market सामान वगैरह लेने गए | यहाँ भी आपको क्या चाहिए 50 प्रकार की Bread , Meat , Cakes , Vegetables , Fruits. देखकर मन खुश हो गया | अलग ही दुनिया हैं कोई भीड़-भाड़ नहीं अपने सामान की खुद Price tag करों | Payment करो और निकल जाओं |

23 April को शाम 5:30 पर हम Carnagh forest Walk गये | जंगल बिल्कुल शांत लगा पूरे पेड़ जैसे समाधि में लीन हो
कोई पक्षी ,जानवर नहीं 1-2 लोग दौड़ते मिलें कुछ लोग अपने Dogs को घूमाने लेकर आते हैं | बस तेज हवा एक सुंदर संगीत वातावरण में घोल रही थी | 7 बजे के लगभग हम घर आ गये |

- Categories:
- मेरा सुखमय संसार