November 18, 2025

अगस्त की यादें: परिवार, त्यौहार और पन्ना–खजुराहो की अद्भुत यात्रा

1 अगस्त को हमारी बेटी सुबह 4 बजे आ गई।
उसके आने की ख़ुशबू से सारा घर महके 💃
त्यौहार शुरू हो गए हैं । 8 अगस्त को राम का जन्मदिन है। 5 अगस्त को विद्या बनारस चला गया ।
9 अगस्त को रक्षाबंधन है। डोना का यह त्यौहार पढ़ते समय ही छूटा है 6-7 साल | उसके बाद कभी नहीं छूटा | वह हमेशा हमारे साथ होती है। उसकी भैया के साथ छेड़खानी, हँसी-मजाक घर को एक खुशनुमा माहौल से भर देता है ,दिन भर हँसना-हँसाना चलता रहता है |

डोना दिनभर दिगन्तरा के साथ खेलती है घर में बुआ-बुआ की आवाज़ आती रहती है। डोना बहुत सारा सामान दिग्गु के लिए लायी है | बहुत प्रकार के खेल उसके साथ खेलती है | सुबह उठते ही दिगनतरा को प्रॉम में 1घंटे तक घूमाना ,डोना का यही काम है। हम हमेशा चिढ़ाते है की दिगन्तरा बुआ के जाने के बाद तुम्हे कौन घुमायेगा। अजकल दिग्गू के बहुत मजे हैं |
रक्षाबंधन बड़ा सौभाग्य लेकर आता है। हम सभी एक साथ बड़े खुश होकर इस दिन को सेलिब्रेट करते है। भाई- बहन को साथ देखकर मन एक अलग ही आंनद से भर जाता है।

इस समय मौसम एकदम humid वाला है। बहुत ही चिपचिपा ना कहीं जाने का मन है। लगता है बस घर में रहो ।

आजकल मुझे सुबह अचानक ही चक्कर आने लगते हैं फिर में कुछ भी नहीं कर पाती समझ ही नहीं आ रहा है। फिर एकदम कमजोरी महसूस करती हूँ। 2-3 दिन में ठीक हो जाती हूँ।

ऐसा 2-3 महिने में एक बार होता रहता है। डा. से पूछा तो सबकुछ ठीक बताते है। दूसरी कोई परेशानी नहीं है।

अगस्त का महिना बड़े अच्छे से गुजर रहा है ।

हमने 27 August से MP घूमने का program बनाया है | पहले हम पन्ना के नरवर रीसॉर्ट में 2 दिन तक रुके ।यह जगह एकदम जंगल के बीच में बहुत ही खूबसूरत एकदम शांत सुन्दर जगह।

इस समय यहाँ कोई नहीं है पूरे रिसॉर्ट में सिर्फ हमारा परिवार है। हमने बहुत मजे किये | यहाँ का खाना तो लाजवाब था। तीसरे दिन हम पन्ना पहुँचे दोपहर में हमने पहुँचकर Lunch किया | फिर रात में Night Safari की |

इस Safari का तो कहना ही क्या रात में जंगल की सुंदरता अलग ही शमा बाँध रही थी | गुप अँधेरा उस पर जुगनुओं की बारात साथ ही जानवरो की चमकती आँखें अद्भुत |

दिन की सफारी तो बहुत बार की थी पर इस सफारी का अपना ही मजा था,ना भुलने वाला अनुभव था | जंगल इस खूबसूरत अँधेरे को और भी सुन्दर बना रहा था | गजब की शान्ति सिर्फ पत्तो की सरसराहट,बड़े दरख़्त मौन साधे समाधिस्थ थे | जैसे सब पर नज़र रखे हुए हैं | यह समय मानसून का है | चारो तरफ पानी की कलकलाहट ,पर बेहद humid है |

फिर 2 दिन में हम पांडव गुफा ,फॉल, ब्रहस्पति कुंड घूमें सभी बेहद शांत प्राकृतिक सुंदरता से भरे हुए | फिर खजुराहो गये Light and Sound Show भी । देखा खजराहों घूमे नहीं | लगा अब बस पन्ना का रनेह water falls देखना है | जो M.P का प्रशिद्ध fall है । ken river पर हैं | यह एक “Grand Canyon of India” जो Volcanic Rock द्वारा बना है।

साथ ही यहा एक extinct Volcano का Mouth देख सकते हैं जो अब पानी से भर गया है | यहां 5 types की Volcanic Rocks देखने को मिलती हैं | Green dolomite, Black basalt, Brown quartz, Red Jasper & pink granite बहुत ही आश्चर्यजनक !

एक साथ लाखो गैलन पानी को देखना जीवन का अलग ही अनुभव है ।हम इस सुंदरता को अपनी सुन्दर आँखों से देख पा रहे हैं | जो हमारी कलपना से परे है। अपने जीवन में एक से एक बढ़कर अद्‌भुत रहस्यमयी जगह देखी है। उनमें ये भी शामिल हो गया।

यहां Ken Gharial Sanctuary भी हैं अभी तो यहाँ एक भी नहीं है। घड़ियाल किंतु ठंड में नदी के किनारे बहुत दिख जाते हैं। धूप सेकते हुए ‘इस सुंदरता को निहारते हुए उमस और गर्मी से भरी दोपहर का भी अच्छी तरह से लुफ़्त ले रहे थे ।हाल बेहाल घूमे जा रहे थे।उतरे चेहरे लिए हुए,एक दूसरे की तरफ़ देख कर मुस्कुरा रहे थे कि मजा आ रहा है ना ।

इस मौसम में और कहीं घूमने का मन नहीं है। लग रहा है बस अब और नहीं मानसून का मौसम होता तो बहुत अच्छा है |चारों तरफ हरयाली की चादर बिछ जाती है। पर जो उमस होती है बेहद असहनीय इस बार तो हम मानसून मौसम से घूमे पर आगे से कान पकड़े।

और भी घूमना चाहते थे पर मौसम की वजह से मन नहीं कर रहा था बस अब वापिस लौटेंगे ।

यह सफर भी बड़ा यादों भरा रहा ‘डोना की वजह से हमने घूमने का plan बनाया था क्योंकी वो आती इसी समय है। नहीं तो वह इन जगहों को घूम नहीं पाती | चलों यह भी एक मजा है। ऐसे मौसम का आंनद भी लेना चाहिए ।
खजुराहो में स्थित कुटनी आयलैंड पर घूमें ,बोटिंग की यही से सन सेट देखकर दिल ख़ुश हो गया
इस तरह अगस्त का महीना ख़त्म हुआ इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🏼

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *