1 दिसंबर को दोपहर बाद हम Madhav Nitional Park पहुँचे |जो Shivpuri, Madhya Pradesh में है | यह forests, lakes, grass lands और समृद्ध वन्य जीवों के लिए जाना जाता है। यह Royal Historically hunting ground भी रहा हैं |
इसके अलावा सेलिंग क्लब, जॉर्ज कैसल, बरादरी, भूरा- खो, वॉच टावर, गोल्फ टॉवर, शूटिंग बॉक्स, सुलतान होटल आदि साजघराने के सम्पर्को के अवरोष हैं |
2-3 दिसम्बर को हमने सुबह सफारी की और सभी जगह घूमे एक से बढ़ कर एक खूबसूरत नज़ारे देखे |
3 दिसम्बर को रात ही हम वापस आ गए | फिर 5 दिसंबर को शादी में जाना था । मेरे Right hand में बहुत दर्द हो रहा था | फिर डॉ को दिखाया उन्होंने कुछ दिन Physiotherapy लेने के लिए कहाँ है। मैने 5 की जगह 10 दिन therepy ली अब बहुत कुछ आराम है।
12 दिसम्बर को हम JUNGLE TRAIL देखने गये | इसका इसी महीने की 2 तारिख को उद्घाटन हुआ है। बड़े सुंदर ढंग से Iron के Scrap Material से जानवरों को बनाया गया है। बच्चों के लिए game , झूलें , बहुत कुछ है देखने के लिए | दिन में 3-4 घंटे घूमें।पूरे Area को जंगल, पहाड़, बर्फ के जानवरों में बांटा गया है।
13 दिसम्बर को हम थियेटर देखने गये HUMARE RAM
Show Time 1 बजे से था। विशेष कर उसमे आशुतोष राणा है ।जिससे हम 25 साल पहले दमोह में सुहाने सहाब के यहाँ मिले थे ।उसका लाजवाब अभिनय था रावण के किरदार में | राम के रोल में राहुल वुचर ने भी अंत तक अपने अभिनय को बरकरार रखा | सब मिला के बहुत ही अस्मरणीय अनुभव था |
हमने पहली बार थियेटर देखा । सामने सबको नाटक में देखने का मजा ही अलग है। इसके पहले हमने ग़ज़ल गायकी देखी और सुनी थी | बिलकुल सामने बैठकर “पीनाज-मसानी” की । “गजल “ मेरी और राम की पहली पसंद है। वो भी एक मंत्रमुग्ध करने वाली रात थी।
2000 में Dance-festival नोहटा मे देखा था जहाँ हर Region के Dance की performance थी | पहली बार इसका उद्धघाटन मंदिर के प्रागढ़ में खुले में किया गया था जैसे खुजराहो के मंदिर में साल में एकबार होता हैं। नोहटा के मंदिर 1000 साल पुराने है। तब हमे बहुत प्रकार के Dance देखने मिले थे |
ऐसे ही और भी अनोखी और अदभुत चीजों को पहले भी देख चुकी हूँ। वाह “चंद्रा ” क्या कहने हैं ! मेरे पास लोगों को अपने जीवन के लाजबाव अनुभव सुनाने की एक लम्बी list है। पीछे का याद करती हूँ तो एक रोमांच से भर जाती हूं कि जीवन में कितना Adventure, Thrill रहा है। इस तरह दिसम्बर बड़े मजे और व्यस्त गुजर रहा है। यह साल बहुत ही ख़ुशियाँ लेकर आया, हमारा बिज़नेस भी हमारे देश के साथ बाहर के देशो में भी गया है इस साल काम बहुत बड़ा है।
इस साल डोना भी आयरलैंड की country head बनकर वहाँ का काम संभाल रही है।
25 दिसंबर शाम को बुलबुल आई केक, पेस्ट्री मंगाई ।और हमने बड़ा दिन सेलिब्रेट किया यह दिन हम हमेशा से मनाते रहे है। जब बच्चे छोटे थे तो मैं इनको चर्च ले जाती थी। दोनों पढ़े भी christian school में अतः बच्चों ने तो बचपन से ही christmas को 3-4 दिन पहले से मनाया है। उन यादों को आज भी इस दिन याद करते हैं।
26 दिसम्बर को हम मूवी AVATAR: Fire & Ash देखने गये
मानना पड़ेगा की आदमी के Imagination की कितनी हद हो सकती है | इस वर्ष देश दुनिया में भी अच्छी-बुरी बहुत सी घटनाएँ घटी । हर वर्ष कुछ खोकर पाकर, खट्टी-मीठे यादों से संजोकर बीत जाता है। धीरे-धीरे जीवन के साल गुज़रते जाते हैं।
2025 बड़े, उत्साह से शुरू हुआ था उसी उत्साह से बीता और खत्म होने जा रहा है।
12 महिने को तहे दिल से शुक्रिया ,जिन्होंने हमें बहुत अच्छे, सुंदर ढंग से जीने का जरिया दिया और बड़ी खूबसूरत यादें दी | बहुत प्रकार का स्वादिष्ट खाना खिलाया | किन-किन चीज़ो के लिए धन्यवाद दे उतना ही कम है | मेरा हाथ भी अब बहुत ठीक है। चलो यह महिना जाते-जाते सभी कुछ दे गया।
हाथ जोड़कर शुक्रिया 🙏🏼 उस करिशमाई शक्ति को बारम्बार नतमस्तक। अलविदा दिसम्बर