January 19, 2026

दिसम्बर को विदाई – मंगलकामनाओं संग

प्रिय दिसम्बर तुम जा रहे हो।
सौगातें देकर‌ जाना
रोशन हो सबका जीवन
अंधियारे लेकर जाना

न रहे अश्क आँखों में
चेहरे पे हँसी देकर जाना
मुरझाए उदास दिलों को
खुशियों से भरकर जाना

गम न रहे जीवन में किसी के
सौभाग्य, उपहार में दे जाना
दुःख की राते दूर रहें
सुख के दिन बरसा जाना

प्रेम की बगिया महकती रहे
पतझड़ संग लेकर जाना
हर्ष आनंद भरे हर घर में
सुख समृद्धि देकर जान

रिश्तों के मोती बिखरे न
धागा अटूट बाँध जाना
स्वस्थ रहे, सुख चैन रहे
आसीम दुआए दे जाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *