April 2, 2026

काबुली चना, आलू और नारियल की खास रेसिपी

सामग्री: काबुली चना 250 gm , 1/2 कप नारियल (कटा हुआ), आलू (गोलकतरे में कटा हुआ) 1 कप, अदरक एक इंच का टुकड़ा (बारीक कटा हुआ), हल्दी 1/2 चं, मिर्च 1 चं, धनिया पिसी 1 चं, पिसाजीरा 1/2 चं, बड़ी इलाइची 4, दालचीनी 3-4 टुकड़े, नमक, तेल |

विधि: भीगे चने, तेल में आलू तल ले ‘लाल होने तक’ प्रेशर कुकर में थोड़ा सा तेल गर्म करके अदरक, हल्दी, मिर्च, धनिया, जीरा और नारियल डाल दे। 2 – 3 मिनट तक तले। नमक और थोड़ा सा पानी डालकर कुकर बंद कर दें। 20 मिनट तक पकायें । चने पकने पर इसमे आलू मिला दें | इलायची और दालचीनी भी पीस कर मिला दें। यदि चाहे तो कटी हरा धनिया और हरी मिर्च के टुकडे भी डाल दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *