March 2025
यह महीना खास होता है , बेटे की Marriage Aniversary 3 March को है। आज शादी के 5 साल हो गये, इन 5 Years में Dona की शादी हो गई। दिगन्तरा का जन्म हुआ, ऐसा लगता है जैसे कल ही की बात है। अच्छा समय ऐसे ही गुजरता है। आज Dona ने cake Bouquet भेजा है। Mohanish ने भी Surprise किया Aru को Bouquet of Flower भेजकर, इन फूलों से पूरा कमरा भर गया।

दिन में ही YUM , CHA से खाना Order किया है, सोचा बाहर जाने से अच्छा है की घर में ही Enjoy किया जाए। शाम तक पूरा घर सजा लिया था, बुलबुल भी office से आ गई है। बहुत सारी चीजें Cake वगैरह लेकर आई है, अब सही celebration मनाया गया cake काट कर बहुत मजे किए , आज का दिन बहुत सुंदर रूप में गुजर गया।

इसके बाद 8 March को Womens Day आया , ये भी हमने Cake पेस्ट्री खा कर मनाया। वैसे तो हमारा हर दिन ख़ास होता है, पर इस दिन दुनिया में सभी को यह विश्वास होता है कि एक महिला के बिना संसार चलना कितना कठिन है, पूरी कायनात उसके आगे पीछे होती है। उसकी Power का लोहा हमेशा से माना जाता रहा है।

हमारे परिवार में हमेशा से सारा घर औरतों ने बहुत सुंदर ढंग से संभाला है। मेरी माँ बहनें और, मैं उसका सबसे अच्छा उदहारण हूँ और इस बात का मुझे बहुत गर्व होता हैं अब मेरी बेटी डोना अपनी गृहस्थी बहुत सुंदर ढंग से पूरी सिद्धत से पूरी कर रही है। ऐसे ही मेरी बहू भी अपने घर को संवारने में लगी है, सभी को बधाई !

-13 March को पूर्णिमा है। रात 12 बजे हम होली पूजन के लिए गये,14 March को होली है। इस बार डोना नहीं आयी, पहली बार वो हम लोगों के साथ नही है। उसके बिना होली भी कोई होली है; इस बार हमने उसे बहुत याद किया, उसका भैया के साथ होली खेलना, परेशान करना और बहुत उधम करना, पूरे घर में पानी और रंग। आज हमने फूलों की होली खेली, bathtub में रंग घोलकर उसमें खूब होली खेली। दिगन्तरा इस साल थोड़ी बड़ी हो गई, उसके साथ होली खेलने में बहुत मजा आया।

लगा बचपन फिर से आ गया। 21 मार्च को दिगन्तरा का दूसरा जन्मदिन है, आज घर में भजन रखे हैं। आज हमारे घर के आँगन में नन्हा सा फूल खिला था उसके आने से जीवन में नये रंग भर गये हैं। डोना ने पूरा घर Balloon से, फूलों से सजवा दिया है; पूरे घर में भजनों का जो समां बंधा, एक अलग ही रौनक हो गयी।

दिगन्तरा को आशीर्वाद और ढेर सारा प्यार मिला, वो भी फूल लेकर सभी के सिर पर डाल रही थी, सभी ने उस पर बहुत फूल बरसाए। जन्मदिन ऐसा ही होना चाहिए जहां उस ईश्वर व सभी पुण्य आत्माओं का एक साथ आशीर्वाद मिले।

भजन के बाद सभी का भोजन चाय – नाश्ता हुआ, सभी कार्यक्रम होते -होते 9 बज गये, फिर डोना ने भी वहाँ cake काटा सभी खुश थे, आज का दिन बहुत सुंदर था। अब 30 मार्च से नौ दुर्गा शुरू हो रही है माँ के आने का बहुत इंतज़ार होता है, सभी तैयारी कर ली है। इन नौ दिनों में घर में माँ की भक्ति का रंग बिखरा होता है। सुबह से पूजा – पाठ, हवन आदि होता है फिर शाम को भजन में जाती हूँ, पता ही नही चलता कब सुबह से शाम हो जाती है।

31 मार्च को माँ की कृपा और दया का हमने साक्षात अनुभव ( दर्शन ) किया, पता नहीं कौन सी शक्ति ने बहुत कुछ होने से हमको बचा लिया, समय निकल गया और ये मार्च का महीना हमें बहुत कुछ अनुभव करा गया और बहुत कृपा से भरा हुआ निकल गया। अभी नौदुर्गा चल रही है, माँ हम सब पर अपनी दया का हाथ सदा रखना हमें अहसास है की आज हम जहां पर हैं तुम्ही तो लाई हो। हम बच्चों का बहुत ख्याल रखा है, पग – पग पर राह दिखाई है, आप का जितने शुकराना मानूं कम है।
- Categories:
- मेरा सुखमय संसार