July 31, 2023

Paneer Kathi Roll

सामग्री – Wrap :-

2 cup मैदा या एक cup मैदा, एक cup आटा ले सकते है । 1/2 चम्मच शक्कर, एक चम्मच नमक डालकर मिला ले, फिर गुनगुने पानी से गूँथ ले । 10 -12 मिनट अच्छे से गूथ कर गीले कपड़े से ढक कर 1 घंटे के लिए रख दे, 1 घंटे के बाद आटे के गोले बनाकर ऊपर तेल लगा कर 15 मिनट फिर से rest दे ।

Paneer Kathi Kabab :- Marination

एक bowl में सरसों का तेल 2 चम्मच डालकर, एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिला ले । 1/2 चम्मच गर्म मसाला, ¼ चम्मच काला नमक, एक चम्मच अदरक -लहसून पेस्ट, नींबू का रस एक चम्मच, 1/3 कप गाढ़ा दही, 1 चं नमक डालकर बहुत अच्छे से मिला ले ।

स्मोकी फ्लेवर देने के लिए:-

बने merination पर एक दिए में या प्याज़ के एक टुकड़े पर जलता कोयला रख कर 1 चं घी डालकर 2-3 मिनट के लिए ढक कर, 3 मिनट के बाद कोयला निकाल कर 250 gm Paneer को काट कर इसमे डालकर अच्छे से मिला ले ।

Method :- पैन में तेल डालकर मेरिनेट पनीर रखकर high flame पर roast कर ले 3 – 4 मिनट बाद प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर के लच्छे डालकर थोड़ा नमक डालकर high flame पर roast करे ।

Kathi Roll Paratha

पराठे को एक दम पतला बेल ले तवे पर पहले सेक ले, फिर तेल लगाकर दबा-दबा कर दोनों तरफ से सेक ले । निकाल कर इसमे filling डाले ऊपर से प्याज के लच्छे, chilli sauce, tomato sauce ,काली मिर्च पाउडर, कटी हरी मिर्च, चाट मसाला , नीबू का रस , हरी धनिया छिड़ककर पराठे को रोल कर ले wrapping पेपर में लपेट कर गरमा-गरम सर्व करे ।
plum की खट्टी मीठी चटनी के साथ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *