Power of Nature
इस साल 10 MAY को कुछ विशेष होने जा रहा था। हम Power of Nature को देखने वाले थें। 12 बजे दिन में Dona नें Alert देखा की आज और कल Aurora Borealsis दिखने वाला हैं।

और 20 year के बाद इतना Powerful दिखेगा ।फिर तो कहना ही क्या था। vidya को बताया तो उसने कहा फटा-फट तैयारी करते है | सबसे पहले B&B Booked किया |

खाने-पीने का सामान, कपड़े pack करें, क्योंकि कि यहां से 3 घंटे की Drive करके Malin Head जाना था जो Last Northen Point है। और हम वहाँ 2 दिन रूकने का plain बना कर जा रहे थें ।और हम 4 बजे निकल पड़े ।रास्ता तो वैसे ही बहुत खूबसूरत था बीच में हमें UK पार करना था।

यहाँ लोग दिख रहें थें पूरे Market में ।UK cross करने के बाद हमें ऊँचे पहाड़, मैदान दिखने लगें, हमारी गाड़ी एक Roller Coaster के जैसे चल रही थीं। बीच-बीच में हमें Sea दिख रहा था। यहाँ Nature की Beauty देखने लायक थी।

8:30 बजे हम पहुँच गये ।खाना वगैरह गर्म करके खाया। और जाने के लिए गर्म कपड़े वगैरह पहनकर तैयार हो गयें। यहां से भी हमें 20 Min का रास्ता तय करके उँचे पहाड़ पर Light House तक जाना था। हमारे पहुँचने तक देखा की वहाँ तो बहुत सी गाड़ियाँ पहले से ही थी ।

बहुत दूर-दूर से लोग आ चुके है। 10:10 पर हम ऊपर पहुँच गये Sunset होने जा रहा था। Atlantic Ocean की विशालता देखकर आँखे इस महानता को आँखो में भर लेना चाहती थी। चारों तरफ Lava की पिघली चट्टानें , पानी की गरजती लहरें !

आकाश में तृतीया का चाँद 🌔 अंधेरा होता जा रहा था। वातावरण एक अलग ही तिलस्मी समा बाँध रहा था। 11 बजे तक सभी ने अपनी-अपनी Position ले ली थी। आँखे North Pole पर टकटकी लगाई थी Aurora को पहले तो किसी ने देखा नहीं था।

केवल Aurora के बारे में TV पर देखा था ।की Sky पर Dancing Light होती हैं सब अपना-अपना कयास लगा रहे थे ।और पहाड़ पर इधर- उधर चक्कर लगा रहे थे । कि अचानक 11:15 पर west side पर चमकीली yellow green colour की Rays देखी !

सभी ने अपनी direction बदल लीं और एक साथ सभी चिल्ला पड़े Wo 👏👏 और देखते ही देखते पूरा आकाश एक Umbrella की शक्ल में बदल गया और रंगो की अद्वितीय अदभुत छटा आकाश में फैलती चली गई।

और ऐसा महसूस हो रहा था कि जैसे आसमान पर एक उत्सव चल रहा है। हमारी आँखें इस अभूतपूर्व दॄश्य को आँखो में और अपने जहन में बसा लेना चाहती थी।

इन बदलते गहराते गहरे लाल, नीलें, गुलाबी रंगो की रंगोली ने पूरे आकाश को अपने में समाहित कर लिया था ।मैं अपने जीवन में पहली और आखरी बार इस मंज़र को पूरा निहार लेना चाहती थी।

हम रंगो की छतरी के बीचों-बीच थे।और हम बहुत खुश थे की ब्रह्माण्ड के एक अदभुत रहस्य को हम अपनी आँखो से देख पा रहे थे। और आकाश में नीले, गुलाबी रगों का रंग बहुत गहरा होता जा रहा था।

इस दौरान इस ख़ूबसूरती को हम थोड़ा बहुत केमरे में कैद कर पा रहे थें। और धीरे-धीरे 12:30 बजें Rainbow की झाँकी लुप्त हो गई। अन्य सभी लोग जाने लगे थे। हम भी लौट आए ।और अपने रूम के बाहर ही घूमने लगे ।

चारों तरफ गुप अँधेरा। एक दम ठंडा मौसम और रहस्यमयी शांति ।नींद तो आँखों में थी ही नही, अभी हम चारो तरफ घूमकर फोटो निकाल ही रहे थे।

कि फिर आकाश धीरे-धीरे विभिन्न रंगो से घिरने लगा ,अद्भुत !! लगा जैसे वह अपनी सारी खूबसूरती हमपर लुटा देना चाहता हो ।और यह नजारा हम सुबह 3 बजे तक देखते रहे फिर अंदर आकर सोने की तैयारी की पर आँखो में नींद कहा।

4 बजे से फिर Aurora दिखने का Alert था। मै तो हर 10-15 मिः पर उठ कर आसमान की और खिड़की से देख रही थी। बाहर तो जाने की हिम्मत नहीं कर पा रही थी।

क्योकि बाहर बेहद ठंड थी। पर फिर Aurora नहीं दिखा। 7 बजे थोड़ी नींद लगी होगी फिर हम 9 बजे उठ गये चाय पी नहा – धोकर निकलने के लिए तैयार हो गये। क्योंकि हमने Aurora को रात में बहुत अच्छें से देख ही लिया था।

और आज तो Clouds का Declaration था। अतः आज तो दिखने की उम्मीद नहीं थी। हम 11 बजे के लगभग वापस लौट रहे थे। इस जगह की खूबसूरत यादें लिए।

लौटते समय भी हम बहुत ही सुंदर जगहों पर रुके और क्या-क्या देखे। सभी बेहद खूबसूरत नजारों से भरा हुआ रास्ता। बीच में हम Londonderry घूमते हुए आये।

कुछ कपड़े भी खरीदे। City तो पूरी बंद हो जातीं हैं Saturday & Sunday को ,सिर्फ बड़े Chain Shops 8 बजे तक खुली होती है। बाकी सभी शाम 6 और 7 बजे तक बंद हो जाती है। City में आपको विशेष कुछ खाने-पीने के लिये नहीं मिलता विशेष कर Veg -Option ।अतः हमने Pizza खाया ,रात 11 बजे हम घर आ गये। मैंने अपने अभी तक के जीवन में कई खगोलीय घटना देखी है।

(1) 8 MARCH 1986 को रात 8 – 9 बजे के बीच Halley comet देखा तब हम Gadarwara में थें।
(2) हजारो meteorites का एकसाथ आसमान से गिरना तब हम Buxwaha में थें।
(3) कई बार Full Solar Eclipse, Full moon Eclipse देखा है।
(4) 2004 को moon Eclipse को रात से सुबह तक देखती रही थी।
(5) 2024 में Aurora Borealis देखा, 10 / 5 / 2024
(6) 3 Rain bows एक साथ देखें
(7) Sunday 28 April को Full Rain bow देखा सबसे बड़ी बात जहाँ से निकला हमारे 100 कदम दूर ही था। Rain Bow के दोनों किनारों को साफ देख पा रही थी। ऐसा पहले कभी नही देखा था। ये सभी प्रकृति के अद्भुत नजारे थें।

- Categories:
- प्रकृति