Ingredients: 250 gm फीकी जलेबी, 100 gm फूलगोभी के छोटे कटे टुकड़े, 100 gm गाजर छोटे गोल टुकड़ों में कटी हुई, 100 gm मटर के दाने, 100 gm फ्रेंचबीन (लंबी कटी) बारीक कटा प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च, गर्म-मसाला, 1 प्याला टमाटर सोस, 2 बड़े चं नीबू का रस, 1/2 चं , जीरा, सरसो 1 बड़ा चं. कसा नारियल, 2 बड़े चं तेल
Method →
“जलेबी”
1 – मैदे में मोड़ा सा दही और पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें। गर्म स्थानपर खमीर उठने तक रखा रहने दें। फिर जलेबी तल लें |
2 – अब कड़ाही में तेल डालकर जीरा सरसो डाले।
फिर प्याज, अदरक, लहुसुन, हरी मिर्च डालकर सुनहरा भून लें । फिर कटी सब्जियां डाल कर 5-7 मि. भूने और 2 -3 मि. के लिए ढक दें | फिर नमक, सूखे मसाले, टमाटर सॉस , सिरका डानकर भूने ।
सजावट के लिए कुछ जलेबी बचाकर बाकी सभी इसमें मिला दें। इसे कांटे से ही हिलाएं, जिससे जलेबी टूटे नहीं।
परोसने से 5 मिनट पहले कसा नारियल, हरी धनिया मिलाएं।
प्लेट में पलटे, ऊपर से फीकी जलेबी से सजावट करें।