मशरूम दम बिरयानी
सामग्री :→ ताजे बटन मशरूम 400gm ,बासमती चावल 1 1/2 कप ,प्याज 2 ,अदरक एक इंच का टुकड़ा ,लहसुन 5 कलिया ,हरी धनिया की पत्तिया 1/4 कप ,ताज़ी पुदीना की पत्तिया 1/4 कप ,टमाटर 2 ,दही 1/2 कप ,
जाफरान – 1 चुटकी , दूध – 1/4 कप ,तेजपत्ता -1 ,लौंग – 4 ,छोटी इलाइची – 2 ,बड़ी इलाइची – 2 ,दालचीनी – 1 इंच का टुकड़ा , जावित्री 2 पत्ती , नमक , लालमिर्च पाउडर – 2 चं. ,धनिया पाउडर – 1 च . पिसी काली मिर्च – 1/2 च , जीरा 1चं. ,हल्दी पाउडर 1 चं. ,गर्म मसाला पाउडर – 1/2 चं. ,तेल – 2 चम्मच , केवड़ा एसेंस 4-5 बून्द ।

विधि :→ (1) मशरूम धोकर काट लें , चावल को पानी में आधे घंटे के लिए भिगो दे ‘
(2) प्याज , धनिए और पुदीने को बारीक काट लें |
(3) अदरक – लहसुन का पेस्ट बना लें
(4) टमाटर की प्यूरी बना लें और उसमे दही मिला दें ‘
(5) केसर को दूध में भिगो लें |
(6) एक बर्तन में 4 कप पानी उबालें |
(7) सारे खड़े मसाले इसमें डालें और पानी में उबाल आने पर चावल डालें ‘
(8) चावल के 3/4 भाग गलने तक पकाए ‘
(9) अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करे और जीरा डाले फिर प्याज को डालकर गुलावी होने तक भून लें अदरक – लहसुन का पेस्ट डालें | फिर लाल मिर्च पाउडर धनिया पाउडर, कुटी काली मिर्च पाउडर, हल्दी डालें अब इसमें टमाटर की प्यूरी भी डाल लें ( योगर्ट मिला हुआ ) गर्म – मसाला आधा हरा धनिया और पुदीना डालकर चला लें अब इसमें मशरूम और नमक मिला लें और 1 मिंट चलाकर उतार लें | अब हांड़ी में चावल और तैयार मसाले की परत – दर – परत बिछाते जाएं | इसमें धनिया और पुदीना, केवड़ा पानी और केसर मिला दूध भी छिड़क दें | फिर हांडी को ढांक कर 10 minute तक पकाएं ‘ फिर गर्मा-गर्म सर्व करें |
साथ में रायता भी दे सकते है |
- Categories:
- माँ के ख़जाने से