इस महीने में तो रंगो का त्यौहार होली है। इस बार डोना विद्या-भूषण दोनों है। 3 मार्च को मोहनीष, अरुणिमा, की शादी की सालगिरह हैं।
शाम को विद्या भी घर आ गया है। सभी ने दिन भर मस्ती की डोना ने केक मंगाया था | दोपहर में लंच के लिए बहार गए थे | रात को केक काटा | आज का दिन बहुत ही सुन्दर बीता |
4 मार्च को होलिका दहन हैं। आज शाम को पूजा करने गए। 5 मार्च को सबने बहुत धूम मचाने का मन बना रखा था। डोना तो सुबह से ही भैया के पीछे पड़ी थी की आज बच के रहना। दोनों एक दूसरे को परेशान करने में लगे थे | सबसे पहले नाश्ता करवाया। ठंडाई पी उसके बाद खेलने को तैयार थे ।10 बजे से जो होली खेली है, पूरा घर पानी, रंगों से भर गया था ।पहली बार विद्या भी हैं। सबने बहुत मजे से डांस किया | फिर घर की सफाई में लगे। सच में बहुत मस्ती की थी।
डोना के जाने के दिन आ गये। 6 मार्च को उसकी Flight थी। कुछ दिन पहले से इजराइल, ईरान में वॉर छिड़ गई थी। डर तो था ही ।Flight भी Cancel हो रही थी। आखिर उनकी Flight भी Cancel हो गई। अब डर था की पता नहीं ये सब बंद भी होगा या बढ़ेगा ।हमने खैर मनाई की यदि तुम लोग कही फँस जाते तो ज्यादा मुश्किल होती अभी तो घर पर हो। चलों हमे साथ रहने का और टाइम मिला। डोना का बड़ा मन था कि वह दिगन्तरा का जन्मदिन मनाकर जाये पर हो नहीं पा रहा था। इससे हम सब बड़े खुश थे कि जन्मदिन पर सब साथ हैं |
21 March को दिगन्तरा का 3rd Birthday हैं। दिगन्तारा सबकी आँखों का तारा है। आज सुबह से ही सब खुश हैं। पूरा घर सजाया गया उसे देखकर वह बेहद खुश हैं। सबसे कह रही है आज मेरा Happy Birthday है। आज केक खाउंगी। शाम को उसकी मौसी भी आ गई। वह भी केक बनाकर लाई थी। रात को केक काटा। सबने बहुत मस्ती की। दिगन्तरा बहुत ही नटखट और समझदार है। बेहद हँसाने वाली, ना जाने कहाँ से इतनी बातें आती हैं। दिन भर उधम -पटटी करना। यह हमारे लिए एक एंजेल है। रात में मंदिर ले गये दर्शन कराने। बहुत अच्छे से सिर झुका कर प्रणाम किया । पूजा करने में मास्टर है।
घर पर भी Virtual दोनों हाथों से आरती, घंटी बजायेगी, सबको आरती देगी। मैं पाठ करूँगी तो वह भी छोटी सी Book लेकर बड़े लगन से पढ़ेगी। मैं शंख बजाऊँगी तो वह भी मुँह खोलकर ॐ ॐ की आवाज़ निकालने की कोशिश करेगी। बकायदा सूर्य को जल देना, शिवलिंग पर जल चढ़ाना, मेरे साथ-साथ आरती गायेगी। ऐसी हैं हमारी जान से प्यारी गुड़िया रानी।
22 March को सुबह डोना की flight है। उसका जाना सभी को अखरता है। इस बार बहुत दिन रह गई। जब डोना घर पर रहती है तो कभी लगता ही नहीं कि उसकी शादी हो गई है और इतनी दूर चली गई है। अब बहुत दिन ख़राब और सूना लगेगा। उसे भी बहुत अखरेगी, अभी चैत्र नवरात्री चल रही है । अतः सुबह से पूजा-पाठ, हवन आदि में व्यस्त रहते है।
उसी तरह उस माँ की असीम कृपा है जो सब कुछ बहुत अच्छे से चला रही है।